Headlines

वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे


वैभव सूर्यवंशी केवल 15 साल की उम्र में रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर IPL तक, उन्होंने 35 गेंद में शतक लगाने से लेकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उनकी छक्के लगाने की काबिलियत ने सूर्यकुमार यादव को भी प्रभावित किया है. जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि ऐसी कौन सी स्किल है, जिसे वो दूसरे क्रिकेटर से लेना चाहेंगे.

किसकी स्किल लेना चाहते हैं सूर्यकुमार

‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ यूट्यूब चैनल पर एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वो किसी अन्य क्रिकेटर से कौन सा स्किल-सेट लेना या चुराना चाहेंगे. सूर्या ने कहा कि वो वैभव की छक्के लगाने की काबिलियत को अपने स्किल-सेट में जोड़ना चाहेंगे. सूर्यकुमार ने कहा, “एक नौजवान लड़का है, सभी ने उसका नाम सुना है. मैं वैभव सूर्यवंशी की छक्के लगाने की काबिलियत से प्रभावित हुआ हूं.” 

वैभव बेशक एक छक्के लगाने वाली मशीन बनकर उभरे हैं. कुछ महीने पहले IPL 2026 सीजन में उन्होंने 72 छक्के लगाए. वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. उस सीजन में उन्होंने 776 रन बानाकर ऑरेंज कैप जीती थी. 

सबको किया नजरअंदाज

सूर्यकुमार यादव को अक्सर 360 प्लेयर कहा जाता है. यह टर्म एबी डिविलियर्स की वजह से लोकप्रिय हुआ था, जिसके बाद कई खिलाड़ी 360 वाले अंदाज में खेलते देखे गए हैं. मगर सूर्या ने डिविलियर्स का स्टाइल, विराट कोहली की कवर ड्राइव, सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव और रिकी पोंटिंग के पुल शॉट जैसी स्किल्स, सबको नजरअंदाज करते हुए वैभव की छक्के लगाने की काबिलियत को चुना.

यह भी पढ़ें: यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जानें वायरल दावे का सच

मैं लीडर हूं

इसी दौरान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि उनके टीम मेंबर्स को ‘सूर्यकुमार’ को एक शब्द में परिभाषित करना हो तो वे क्या कहेंगे? सूर्या ने कहा कि वे मुझे लीडर कहकर पुकारेंगे. ज्ञात रहे कि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उसके बाद उन्हें ना केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि उनकी टीम इंडिया से भी छुट्टी हो गई.

सूर्यकुमार यादव अब 36 वर्षीय हो गए हैं और उनकी वापसी की उम्मीदें धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं. हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि सूर्या अगर डोमेस्टिक में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अच्छी फॉर्म पा लेते हैं तो उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

बुमराह को लेकर BCCI और अगरकर आमने-सामने, गायकवाड़ पर भी बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *