Headlines

जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- ‘गंभीर कदम…’


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी चल रहा है. इस युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है. जेलेंस्की ने कहा, कई मुद्दों पर चर्चा हुई. न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और इस मुलाकात से बहुत कुछ बदल सकता है. कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने की गति बनी हुई है.

ट्रंप का शुक्रिया अदा किया
जेलेंस्की ने हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की कीव यात्रा का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्स ट्रंप को थैंक यू कहा. उन्होंने कहा, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के कीव दौरे के लिए राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया. हमने अहम बातों पर विस्तार से चर्चा की और उन्होंने यूक्रेन के हालात को खुद देखा. शांति की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा, हमारे पास तनाव कम करने और सुरक्षा से जुड़े बुनियादी मुद्दों – जैसे ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और इंसानी जान की हिफाजत को हल करने के लिए कई सुझाव हैं. हम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और वाकई गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार हैं.

बिल के लिए जताया आभार
जेलेंस्की ने लिंडसे ग्राहम बिल को कानून का रूप देने के लिए भी ट्रंप को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया. हम सब इस बात से सहमत हैं –शांति होनी चाहिए. यूक्रेन के साथ खड़े सभी लोगों का शुक्रिया! मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया!

बता दें रुस से तेल और गैस के आयात पर सख्ती बरतते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर को ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2026’ पर दस्तखत कर दिए हैं.  रूस पर इस कड़े प्रतिबंध वाले बिल को मंजूरी दिए जाने के साथ ही अब भारत और चीन जैसे देशों पर 100% टैरिफ का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि दोनों ही रुस से बड़े पैमाने पर तेल और गैस का आयात करते हैं. 

ये भी पढ़ें: रूस इलेक्शन: धमाकेदार जीत की ओर पुतिन, ‘यूनाइटेड रशिया’ रुझानों में आगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *