उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज़ाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें अनुसूचित जाति के सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनके अलावा 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इस घोषणा के साथ ही आसपा अब तक यूपी में कुल 87 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं.
आजाद समाज पार्टी ने इन सभी उम्मीदवारों को पार्टी प्रभारी बनाया है, जिसके साथ ही ये अब चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी के उम्मीदवार भी होंगे. इनमें मुज़फ़्फ़रनगर की मीरपुर से सीट रविंद्र भाटी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है. जबकि सँभल की चंदौसी सीट से रमेश गंधर्व, रामपुर की स्वार सीट से इरफ़ान अल्वी, अमरोहा की हसन पुर सीट से चौधरी शाहनवाज को टिकट दिया है.
‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर में दिखे आजम-अतीक और मुख्तार
42 उम्मीदवारों की सूची जारी
इनके अलावा, बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से ललित भाटी, अलीगढ़ की शहर सीट से फ़रीद अल्वी प्रधान, एटा की मरहरा सीट चंद्र प्रकाश, जलेसर से प्रवेंद्र कुमार, बरेली की मीरगंज सीट से डॉ जावेद, भोजीपुरा सीट से ख़ुर्शीद में, लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से सुरेश चंद्र लोधी, सीतापुर की सिंधौली सीट से बाल गोविंद राजवंशी, हरदोई की सांडी सीट से जय प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है.
उन्नाव की बंगारमऊ सीट से मुसब्बिर खान, सफीपुर से राज कुमार गौतम, मोहान से मनोज कुमार, रायबरेली की सरेनी से केशवलाल रावत, अमेठी की जगदीश पुरम सुनील राज, गौरीगंज से दिनेश साहू, सुल्तानपुर सदर सीट अनीस अहमद खां, फर्रुखाबाद की कायमगंज सीट से रविंद्र पाल सिंह, औरैया से विजय जे गौतम, कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से रविंद्र पाल फौजी, कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से अर्पित आज़ाद, झांसीकी गरौठा से पीतांबर पटेल, बांदा की नरैनी सीट से सुनील कुमार वर्मा का प्रत्याशी बनाया है.
प्रयागराज की फूलपुर से शाहिद अख़्तर खान, करछना से चंदन पासी, प्रयागराज की कोराव से दिनेश चौधरी, बाराबंकी की सदर सीट से कपिल वर्मा पटेल, हैदरगढ़ से रामहेत रावत, अयोध्या की गोसाईगंज से मनोज कुमार यादव, अंबेडकर अकबरपुर से महेंद्र राजभर, बहराइच की बलहा से जेपी राव, बलरामपुर से लालजी लहरी, गोंडा सदर से मोबीन अहमद, गौरा सीट से सुरेश यादव, सिद्धार्थनगर की इटवा से कालीचरण यादव, मऊ की मुहम्मदाबाद से प्रेमचंद्र राम, चंदौली की चकिया से सिद्धार्थ प्राण बाहू, वाराणसी की शिवपुर से मनोज कुमार यादव और सोनभद्र की रोबर्ट्सगंज से राहुल कुमार को उम्मीदवार बनाया है.
