Headlines

दिल्ली: कुछ घंटों की ही बारिश में 10 डिग्री तक गिरा पारा, 18 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?


राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (17 अप्रैल) को मौसम का मिजाज बदला नजर आया. दरअसल, शाम को बारिश ने गर्मी से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिलवाई. घने बादलों के कारण हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं और इसके साथ ही कई स्थानों पर तापमान 7-10 डिग्री तक गिर गया.

वहीं आईएमडी ने येलो अलर्ट हटाकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और रात के दौरान मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

Delhi News: संडे को इस लाइन की मेट्रो कुछ देर के लिए रहेंगी बंद! टाइमिंग और रूट समेत जानें पूरी डिटेल

तापमान में आई गिरावट

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, जाफरपुर में तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई (30.2 से घटकर 21.6 डिग्री), जबकि नारायणा में सबसे अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई (30.1 से घटकर 20 डिग्री तक). इसके अलावा जनकपुरी और पूसा में क्रमशः 7.9 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पूसा में अधिकतम 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

वहीं प्रगति मैदान, झड़ोदा कलां और नजफगढ़ में तापमान में 6.2 से 6.6 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट दर्ज की गई. लोधी रोड पर 6.5 मिमी वर्षा हुई और तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया. आयानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस और मयूर विहार में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जहां दो मिमी वर्षा भी हुई.

पालम में सबसे ज्यादा पारा हाई

हालांकि, दिन में शहर में गर्मी का असर बना रहा और सफदरजंग स्थित वेधशाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक तापमान है. राजधानी के सभी केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. पालम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

रिज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. लोधी रोड में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है और आयानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है.

कहां कितना डिग्री तापमान?

अधिकांश केंद्रों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, जबकि पालम में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है.

रिज में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है और आयानगर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

दिल्ली NCR में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

स्काईमेट के महेश पलावत ने  बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है, जो संभवतः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ स्थानों पर लू चल सकती है.

शनिवार को ऐसा रहेगा मौसम

उधर, शनिवार के लिए पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का संकेत देता है और अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है. शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘263’ दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में धुंध और बादल छाए रहने का कारण पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर बना एक चक्रवाती परिसंचरण था.

AQI में आई गिरावट

पलावत ने कहा कि इन क्षेत्रों से धूल के कण दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप धूल भरी धुंध की परत बन गई है और वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है. उन्होंने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश का असर भी शहर के मौसम पर पड़ रहा है. पलावत ने कहा कि शुक्रवार सुबह धूल के प्रवाह और स्थिर हवा के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था, हालांकि बाद में दिन में हवाएं तेज हो गईं.

दिल्ली में मौसम ने दी राहत, कई इलाकों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *