उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है. देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ के मंच से सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ‘आने वाले समय में प्रदेश का चार हिस्सों में बंटना तय है’ और जिस दिन भी पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाएगा, तो उसका पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा.
‘बंटवारा हुआ तो राजभर का बेटा ही होगा सीएम’
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि, पूर्वांचल में इतनी आबादी है और सबसे बड़ी बात है कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है तथा एक न एक दिन इसका बंटवारा होना ही है. वो चाहे आज हो, चाहे कल हो, चाहे परसों हो, ये होना तय है. लेकिन जिस दिन चार भागों में उत्तर प्रदेश का बंटवारा होगा, तो निश्चित है कि पूर्वांचल में आबादी जिस तरह की है और हम अंबेडकर नगर में हैं, तो जिससे भी गठबंधन होगा, गठबंधन में वो निश्चित है कि पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही होगा.
अम्बेडकर नगर ,उत्तर प्रदेश: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “पूर्वांचल में इतनी आबादी है और सबसे बड़ी बात है कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है और एक न एक दिन इसका बंटवारा होना है, चाहे आज हो, चाहे कल हो, चाहे परसों हो, ये होना तय है। जिस दिन चार भागों में उत्तर प्रदेश का… pic.twitter.com/fS2EZVZZEi
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 21, 2026
मथुरा: छाता शुगर मिल पर धरना खत्म, पुलिस ने जबरन हटाए टेंट, इलाके में तनाव
मंच से पिछड़ी जातियों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का उठाया मुद्दा
उन्होंने मंच से पिछड़ी जातियों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस कोटे में भी बटवारा होना चाहिए, ताकि उनको उनकी जाती की संख्या के आधार पर आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए. उनका कहना था कि आरक्षण का फायदा कुछ ही जातियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए.
उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बाटने की बात कई बार राजनीति में उठ चुकी है. साल 2011 में मायावती सरकार ने भी विधानसभा में राज्य को पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिम प्रदेश और अवध प्रदेश में बांटने का प्रस्ताव रखा था, मगर केंद्र ने इस दिशा में कोई भी प्रशासनिक फैसला नहीं लिया था.
‘रोजगार पाने वाला नहीं देने वाला बनें…’, सीएम योगी का संदेश
