Headlines

हाई वोल्टेज तार से टकराया पैराशूट, आग का गोला बना शख्स; देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कुछ सेकंड के लिए लोगों की नजरें स्क्रीन पर ही टिक जाती हैं. कभी कोई खतरनाक स्टंट करता नजर आता है तो कभी कोई ऐसा नजारा कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे देखकर समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हुआ क्या है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में आसमान में पैराशूट के सहारे उड़ता एक शख्स दिखाई देता है और उसके आसपास बिजली के बड़े-बड़े टावर नजर आ रहे हैं. कुछ ही पल बाद वीडियो में ऐसा नजारा दिखता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद इसके असली होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

 हाई वोल्टेज तारों के पास पहुंचा पैराशूट

सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में एक शख्स पैराशूट के सहारे हवा में उड़ता नजर आ रहा है. नीचे का इलाका और आसपास बिजली के बड़े टावर दिखाई देते हैं. शुरुआत में शख्स सामान्य तरीके से पैराशूट के साथ आगे बढ़ता नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह हाई वोल्टेज बिजली के तारों के काफी करीब पहुंच जाता है. वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि पैराशूट तारों से बच नहीं पाता और अचानक उनके संपर्क में आ जाता है.

यह भी पढ़ें : शेर और बाघ की हुई खतरनाक लड़ाई, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

तार से टकराते ही दिखी तेज रोशनी और आग

जैसे ही पैराशूट बिजली की लाइन के पास पहुंचता है, वीडियो में अचानक तेज रोशनी दिखाई देती है. इसके बाद आग और धुएं का बड़ा गुबार नजर आता है, जिससे कुछ पल के लिए ऐसा लगता है जैसे हवा में आग का गोला बन गया हो. कैमरे में कैद यह हिस्सा काफी डरावना दिखाई देता है और इसी वजह से वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि, इस वीडियो को कई यूजर्स AI जनरेटेड भी कह रहे हैं.

 वीडियो देखकर यूजर्स ने कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, भाई ने आसमान में भी रिस्क ले लिया. दूसरे ने कहा, वीडियो देखकर तो दिल ही रुक गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी ऊंचाई पर बिजली के तारों के पास कौन जाता है? वहीं कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि यह असली कम और पूरा AI से बनाया हुआ लग रहा है. एक यूजर ने लिखा कि लोगों को इतना गुमराह ना करें. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह साफतौर पर AI है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *