Headlines

शुक्र अस्त और वक्री का डबल असर, अक्टूबर में इन 4 राशियों की करियर में बढ़ेगी मुश्किलें


Shukra Asta 2026: इस साल दो महीने के अंदर शुक्र की चाल दो बार बदलेगी, एक तरफ 23 सितंबर से 30 अक्टूबर तक शुक्र अस्त रहेंगे तो वहीं 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक शुक्र वक्री रहेंगे. ऐसे में शुक्र का डबल डोज कुछ राशियों पर भारी पड़ने वाला है.

चूंकि शुक्र दांपत्य जीवन, धन, वैभव, करियर के कारक ग्रह हैं, ऐसे में कुछ राशियों के लिए शुक्र का अस्त और वक्री होना मुश्किलें ला सकता है. किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जान लें.

शुक्र अस्त और वक्री की डबल डोज

मिथुन राशि: शुक्र के अस्त और वक्री होने का असर मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. ऑफिस में काम का दबाव या नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. व्यापारियों को भी इस दौरान सोच-समझकर ही कोई नया निवेश या जोखिम उठाना चाहिए.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शुक्र अस्त की अवधि आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने वाली रहेगी. धन से जुड़े कामों में अड़चन आ सकती है या अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. किसी को पैसा देने, लेने या निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने बजट को बिगड़ने न दें.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. खानपान में लापरवाही और बिगड़ी हुई दिनचर्या परेशानी बढ़ा सकती है. थकान, सुस्ती या छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इसलिए समय पर भोजन करें, पर्याप्त आराम लें और तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये अवधि पारिवारिक और दांपत्य रिश्तों में संयम बरतने की है. छोटी-सी बात भी गलतफहमी का कारण बन सकती है. घर में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत के दौरान अपनी भाषा और व्यवहार पर ध्यान दें. बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें और रिश्तों में किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा तूल न दें.

Shukra Asta 2026: आज शुक्र होंगे अस्त, इन 4 राशियों के अगले 37 दिन गोल्डन पीरियड, धन-करियर में लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *