बिहार के पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने SIR विवाद पर CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कानून के अंदर कोई किसी को गोली तो मार नहीं सकता है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फांसी की सजा होनी चाहिए. गरीब के साथ और उसके वोट के साथ ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है. वहीं उन्होंने कहा कि मुकेश सैनी का गुस्सा स्वाभाविक है, इसलिए आप उनकी बातों पर मत जाए उनकी भावनाओं को देखें. गलत तरीके से चुनाव आयोग ने बिहार, बंगाल और आसाम की जनता को कमजोर किया है, इसलिए उसे फांसी होनी चाहिए.
‘अगर एक खून माफ हो, तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार दें.’
दरअसल, एसआईआर के मामले में पर विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘हमको अगर एक खून माफ हो, देश का संविधान अगर इस चीज की इजाजत दे तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार दें.’
मोतिहारी में युवक की हत्या, दिल्ली रहता है परिवार, 10 दिन पहले आया था
‘हम लोग संविधान को मानते हैं, वरना खुद जाकर गोली मार देते’
वीआईपी नेता ने कहा कि आप देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. लाखों करोड़ रुपये चुनाव में खर्च किए जाते हैं. जनता का पैसा पानी में जा रहा है. बिहार में जनता ने मन बना लिया था कि सरकार बदलना है. आपने पैसे बांटे. जाति-धर्म देखकर बंगाल में 27 लाख वोट काटे गए. वहां बीजेपी की सरकार बनवा दी. हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं नहीं तो खुद जाकर गोली मार देते. 150 करोड़ जनता का ये देश है. इसके बाद सांसद पप्पू यादव ने भी ज्ञानेश कुमार की फांसी की सजा की मांग की है.
बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने अनंत सिंह के चहेते को बनाया उम्मीदवार
