Headlines

‘टीवी मेरी मां है’, ‘सयोनी’ में माया का किरदार निभाने पर बोलीं रश्मि देसाई


स्टार प्लस के शो ‘सयोनी’ से रश्मि देसाई ने टेलीविजन फिक्शन में वापसी की है. 23 सितंबर को शो के प्रीमियर के मौके पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने किरदार  माया और टेलीविजन से अपने जुड़ाव के बारे में बात की. शो का हिस्सा बनने की वजह पूछे जाने पर रश्मि ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, ‘मेरे ज्योतिषी ने कहा था, ‘ये शो पकड़ लो, तुम्हारी लोकप्रियता तीन गुना बढ़ने वाली है.’

माया के बारे में रश्मि ने कहा, ‘माया बहुत व्यावहारिक महिला है. वह दुनिया को अलग नज़रिए से देखती है और मानती है कि औरतों और मर्दों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए. कभी उस पर गुस्सा आएगा, तो कभी लगेगा कि उसकी बात भी सही है. आप माया से प्यार करें या उसे नापसंद करें, लेकिन उसे पर्दे पर देखना जरूर पसंद करेंगे.’

टीवी से अपने जुड़ाव पर बोलीं रश्मि

रश्मि अपने अब तक के सफर को याद करते हुए रश्मि ने कहा, ‘टेलीविजन मेरी मां है. मैंने तपस्या का किरदार निभाया, शोरवरी का किरदार निभाया और अब माया का किरदार निभा रही हूं. दर्शकों ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है. हर नए किरदार से उम्मीदें जुड़ी होती हैं, लेकिन मेरे लिए जमीन से जुड़े रहना सबसे जरूरी है.’

रश्मि ने कहा कि टेलीविजन उनके लिए सिर्फ काम नहीं है. इस सफर में उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला है और अलग-अलग किरदार निभाने का मौका भी मिला है.

सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा निर्मित ‘सयोनी’ में जान्हवी सोनी, सानवी और गौतम सिंह विग, आदित्य की भूमिका में हैं. शो में रश्मि देसाई के साथ ये कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. यह शो हर दिन शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर आता है और जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *