Headlines

TV Serial Spoilers: सरिता-अनीता ने अनुपमा को दी ‘गुरु दक्षिणा’, लाजवंती को घर से निकालेगी चंद्रिका


टीवी सीरियल्स की कहानी में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ में भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. कहीं किसी की जिंदगी में खुशियां दस्तक देंगी, तो कहीं रिश्तों में तनाव बढ़ेगा. वहीं, कुछ किरदारों की वापसी और बड़े हादसे कहानी को नया मोड़ देंगे. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’ 
स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. सरिता और अनीता अनुपमा को ‘गुरु दक्षिणा’ के तौर पर एक चेक देंगी, जिससे उसकी डाउन पेमेंट की परेशानी दूर हो जाएगी. वहीं, घर में गणेश चतुर्थी का जश्न भी देखने को मिलेगा, जहां अनुपमा महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आएगी. दूसरी तरफ, ईशानी पाखी का नाम सुनकर भड़क जाएगी. वहीं, राही और प्रेम भगवान गणेश की कहानी पर प्रस्तुति देंगे. इसी दौरान अनुपमा की एक से टक्कर होने वाली होगी, लेकिन आरवी ऐन वक्त पर उसकी जान बचा लेगा. इसके बाद आरवी और अनुपमा के ‘लव यू जिंदगी कैफे’ को लेकर नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

‘वसुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चंद्रिका देवी गुस्से में लाजवंती को घर से बाहर निकाल देगी. वहीं, वसुधा को प्रभात की जान को लेकर गुरु जी की भविष्यवाणी के बारे में पता चलेगा और वो चंद्रिका को सचेत करने के लिए घर की ओर भागेगी. इसी बीच, घर छोड़ रहे बिरजू के परिवार को रोकने के लिए प्रभात उनके पीछे जाएगा. गुस्से में बिरजू उन्हें धक्का दे देगा, जिससे प्रभात सड़क पर गिर जाएंगे और एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाएंगे. हादसे के बाद बिरजू उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाएगा. वहीं, घर में प्रभात की तस्वीर का फ्रेम टूटने से चंद्रिका को भी किसी अनहोनी का एहसास हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Video: राघव चड्ढा संग ‘शक’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल 

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में सहाना के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसके पिता मनोहर को अपनी पुरानी गलतियों का एहसास होगा. वो गंगा और अपनी तीनों बेटियों के साथ किए बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगेगा. सहाना के घर लौटने पर मनोहर ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत करेगा और गंगा और अपनी बेटियों के सामने हाथ जोड़कर कहेगा कि अब वो एक पिता का फर्ज निभाएगा और उन्हें पूरे सम्मान के साथ अपने घर लेकर जाएगा. हालांकि, कौशल्या एक बार फिर गंगा पर उंगली उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश करेगी. वहीं, दूसरी तरफ मुरली को बेनकाब करने की तैयारी भी शुरू हो जाएगी. 

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. दरअसल, आर्यवर्धन की एक बार फिर हर्षवर्धन परिवार में वापसी होने वाली है, जिससे हर्ष और पूरे हर्षवर्धन परिवार को बड़ा झटका लगेगा. आर्य के अचानक सामने आने से हर्ष के सारे प्लान बिगड़ते नजर आएंगे. वहीं, अनु भी आर्यवर्धन को अपने साथ ऑफिस लेकर जाएगी. आर्य की वापसी के बाद कहानी में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें:- ‘न रिटर्न, न एक्सचेंज’, आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग डेढ़ साल बाद रजिस्टर कराई मैरिज, देखें तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *