Headlines

‘मेरी एक टांग नकली है…’ से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे ‘वेलकम’ के बल्लू


दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान भले ही ये दुनिया छोड़कर चले गए हैं लेकिन वो अपने काम की वजह से हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे. मुश्ताक खान ने अपने रोल्स से कभी हंसाया तो कभी विलेन बनकर डराया. मुश्ताक खान की कॉमिक टाइमिंग बहुत शानदार थी. उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स पहचान बनाई.

बता दें कि मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया. वो कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने नानावटी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. उनके बिजनेस पार्टनर ने कंफर्म किया कि मुश्ताक खान लंग कैंसर से जूझ रहे थे.

मुश्ताक खान के आईकॉनिक रोल्स
मुश्ताक खान को फिल्म ‘वेलकम’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने बल्लू का रोल प्ले किया. वो उदय शेट्टी की गैंग के मेंबर थे. उन्होंने इस रोल से खूब एंटरटेन किया. फिल्म से उनका एक मोनेलॉग भी जबरदस्त चर्चा में आया था. ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था’ उनका आईकॉनिक डायलॉग है.

मुश्ताक ने फिल्म एलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से डेब्यू किया था. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘राजा’, ‘वेलकम बैक’, ‘आशिकी’, ‘दिल है की मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘गदर’, ‘राउडी राठौड़’, ‘जोड़ी नंबर वन’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वांटेड’, ‘ओह माय गॉड’, ‘स्त्री’, ‘बधाई दो’, ‘स्त्री 2’, ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्में हैं. 

मुश्ताक को पिछली बार ‘वनवास’, ‘बेबी जॉन’, ‘धूम धाम’, ‘जाट’ और ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ जैसी फिल्मों में देखा गया. 

जब मुश्ताक की हुई थी किडनैपिंग

बता दें कि मुश्ताक खान का जन्म 1975 में हुआ था. वो मध्य प्रदेश के  Baihar से बिलॉन्ग करते हैं. उन्होंने फिल्मों और टीवी में अपना करियर बनाया. मालूम हो कि मुश्ताक खान को एक बार किडनैप कर लिया गया था. उन्हें 12 घंटे तक टॉर्चर किया गया था. मुस्ताक ने इसके बारे में बताते हुए कहा था, ‘मुझे एक बार एक अवॉर्ड फंक्शन का ऑफर आया था. इसमें अलग-अलग फील्ड के लोगों को सम्मानित किया जाना था. सीनियर एक्टर्स को 75 हजार रुपये फीस भी देने की बात हुई थी. 25 हजार एडवांस दिए गए. फ्लाइट्स की टिकट भी बुक हुए. लेकिन फिर रास्ते में मेरठ में उन्हें किडनैप कर लिया गया. किडनैपर्स ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. लेकिन फिर मुश्ताक जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागे थे.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *