दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाकर सभी रिकॉर्ड कुचल दिए. उन्होंने नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 106 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 112 रन स्कोर किए. इस शतक के साथ वह 14 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के इमाम उल हक के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने अपने शुरुआती 14 वनडे पारियों में 769 रन बनाए थे.
इस लिस्ट में भारत के शुभमन गिल भी मौजूद हैं. गिल ने अपने करियर के पहली 14 वनडे पारियों में 674 रन स्कोर किए थे. यहां 800 रन का आंकड़ा पार करने वाले ब्रीट्जके दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.
A Century To Remember. 💯🇿🇦
Relive Matthew Breetzke’s magnificent 112 for #TheProteas. 👏🏏
One for the highlight reel.#Unbreakable pic.twitter.com/3ToSDwP1ti
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 24, 2026
बता दें कि अफ्रीकी बल्लेबाज ने फॉर्मेट का दूसरा शतक लगाया. इसके साथ वह 6 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं. फॉर्मेट में लगातार उनका दबदबा देखने को मिल रहा है. उन्होंने पहला शतक फरवरी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के डेब्यू मैच में ही जड़ दिया था. मुकाबले में उन्होंने 148 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के लगाकर 150 रन स्कोर किए थे.
27 साल के ब्रीट्जके अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. वह अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2 टेस्ट, 15 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं.
अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 297 रन
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाए. टीम के लिए ब्रीट्जके ने शतकीय पारी खेली. इसके अलावा बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यानसन ने 59 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के लगाकर 75 रन बनाए. उनकी पारी ने टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की. यानसन 7वें पायदान पर बैटिंग के लिए उतरे थे. इसके अलावा कोई भी तीसरा बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा नहीं बना सका. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बाकी एडम जैम्पा ने 2 विकेट अपने खाते में डाले. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला.
यह भी पढ़ें: फेडरेशन की वजह से नहीं मिला गोल्ड, रोइंग में ब्रॉन्ज मिलने पर सतनाम-सलमान भड़के
