Headlines

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर


बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए हैं. तीनों को एक साथ देखकर फैंस ने काफी प्यार बरसाया. हालांकि इस दौरान शाहरुख खान ने आलिया भट्ट का उनकी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर मजाक उड़ा दिया. बता दें कि तीनों स्टार्स एक विज्ञापन के लिए साथ में आए थे और ये विज्ञापन तीनों की जुगलबंदी से काफी मजेदार बन गया है.

विज्ञापन में दिखे रणबीर-आलिया और शाहरुख

शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक स्टील रॉड ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए. इसकी शुरुआत जाने-माने अभिनेता बृजेंद्र काला द्वारा तीनों को कास्ट करने को लेकर होती है. विज्ञापन में बृजेंद्र के सामने तीनों एक्टर्स बैठे हुए नजर आते हैं. बृजेंद्र तीनों को बताते हैं कि विज्ञापन के लिए उन्हें स्टेज पर डांस करते हुए ब्रांड को प्रमोट करना होगा. हालांकि तीनों बृजेंद्र काला के आइडिया से सहमत नहीं होते हैं और तीनों अपने अपने द्वारा अलग-अलग आइडिया बताते हैं.

ये भी पढ़ें: अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक

सबसे पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म डॉन का जिक्र करते हुए कहते हैं, ‘एक डॉन के घर को 12 मुल्कों की पुलिस ने घेर लिया है, लेकिन वो घर तोड़ नहीं पा रहे हैं.’ इसके बाद शाहरुख पर कटाक्ष करते हुए रणबीर कहते हैं, ‘इस एड को झेलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.’ आगे रणबीर अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का जिक्र करते हुए कहते हैं, ‘एक रॉकस्टार होता है, अपनी लाइफ का बेस्ट परफॉर्मेंस देता है, दुनिया हिला देता है, लेकिन स्टेज नहीं हिलता है.’ 

फिर रणबीर के मजे लेते हुए आलिया कहती हैं, ‘ओ नादान परिंदे, बैठ जा.’ इसके बाद आलिया अपना आइडिया शेयर करते हुए बोलती हैं, ‘सर, मेरा सिंपल है. एक लड़की है, उसका भाई जेल में है, लेकिन वो जेल तोड़ नहीं पा रही है.’ आगे शाहरुख, आलिया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, ‘इसे देखने का जिगरा किसी में नहीं है.’ बता दें कि यहां शाहरुख एक्ट्रेस की फिल्म ‘जिगरा’ का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप निकली थी.

फैंस और सेलेब्स ने बरसाया प्यार

श्रद्धा कपूर ने इस पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया है. वहीं उनके भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने कमेंट में लिखा, ‘लव इट.’ ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट ओरी ने हार्ट इमोजी शेयर किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘शानदार एड.’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘इतने समय बाद, इतना अच्छा विज्ञापन.’

ये भी पढ़ें: 2 शादी कर चुके हैं ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर, अक्षय-शाहरुख संग किया काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *