Headlines

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ये हैं CJP की 3 मांगें, बढ़ाने वाली है टेंशन


नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से चमकने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अगले 48 घंटे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की है. इसके साथ ही, CEC के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने, देश में आगामी विधानसभा चुनावों में रोक लगाने समेत तीन डिमांड रखी हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी ने यह धमकी भी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर CEC की तरफ से इस्तीफा नहीं दिया गया, तो वे पूरे देश में आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी.

क्या हैं कॉकरोच जनता पार्टी की तीन मांगें?

मांग नंबर 1 – मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के अंदर अपने पद से इस्तीफा दें. उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए. वो यह भी बताएं कि वोट चोरी करने के लिए उन्हें आदेश किसने दिया था. 

मांग नंबर 2 – देश में आगामी सभी चुनावों पर रोक लगाई जाए. SIR को तुरंत फ्रीज किया जाए. वोटर लिस्ट को जनवरी 2025 की स्थिति में वापस लाया जाए. SIR से जुड़ी सभी कार्रवाइयों की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग का गठन किया जाए, जिस पर लोगों को भरोसा हो. 

इसके अलावा, सीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट से भी जवाब की मांग की है. कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट, जिसने ज्ञानेश कुमार की अवैध कामों को सही ठहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जिसे इस मामले में कई सवालों का जवाब देना है, को SIR से जुड़ी सभी फाइलों और रिकॉर्ड को तुरंत जब्त करने और उन्हें कोर्ट में पेश करने का आदेश देना चाहिए. 

मांग नंबर 3 – चुनाव आयोग में नियुक्तियों से जुड़ी 2023 के कानून को तुरंत रद्द किया जाए. सिविल सोसायटी की सक्रिय भागीदारी के साथ एक नया कानून तैयार किया जाए, जिसमें ऐसी स्वतंत्र चयन प्रक्रिया हो, जो देश के नागरिकों के भरोसे को मजबूत करे. 

यह भी पढ़ेंः ‘साजिश में पीएम मोदी-शाह शामिल, ज्ञानेश दें तुरंत इस्तीफा’, राहुल का बड़ा हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *