सुपरस्टार यश की हालिया फिल्म ‘टाक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अपने भारी-भरकम बजट के मुकाबले खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म से जिस तरह के कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई.
इस फिल्म के प्रदर्शन से हताश यश ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है और इन दिनों वे परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. उनकी पत्नी राधिका पंडित ने वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में पूरा परिवार एक-साथ समुंदर किनारे वक्त बिताता नजर आ रहा है.
बच्चों संग साइकलिंग करते दिखे राधिका और यश
राधिका ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की फोटोज पोस्ट की हैं. एक फोटो में वो बेटे यथर्व के साथ साइकिलिंग करती नजर आ रही हैं. उसी फोटो में पीछे यश और बेटी आयरा भी दिखाई दे रहे हैं. कुछ फोटोज में राधिका समंदर किनारे बैठकर रिलैक्स करती दिख रही हैं.
ये भी पढें: ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगी सलमान खान – अरविंद स्वामी की टक्कर, बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू
हालांकि राधिका ने ये नहीं बताया है कि वे कहां वेकेशन मना रहे हैं, लेकिन फोटोज में काफी शांत वातावरण दिखाई दे रहा है. इससे साफ है कि यश शहरी भीड़-भाड़ से दूर किसी जगह पर परिवार संग छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं.
टाक्सिक के बाद लिया है ब्रेक
इस साल यश की सबसे बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ थी और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. लेकिन फिल्म को थिएटर पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा सोचा गया था. अब थिएटर से इस फिल्म के उतरने के बाद यश ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है और फिलहाल वो अपनी फैमली को टाइम दे रहे हैं. इसलिए इन दिनों वे पब्लिक में भी नजर नहीं आ रहे हैं.
ये भी पढें: करोड़ों में बिके नानी की ‘द पैराडाइज’ के ओटीटी राइट्स, जानिए किस प्लेटफॉर्म ने खरीदे
‘टाक्सिक’ की बात करें तो फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था. इसमें यश गैंगस्टर के रोल में थे. उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी थीं.
कब हुई थी यश और राधिका पंडित की शादी?
यश और राधिका पंडित एक-दूसरे से कन्नड टीवी सीरियल ‘नंदगोकुला’ में पहली बार मिले थे. साथ काम करते हुए उनकी दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई. करीब 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली थी.
शादी के दो साल बाद 2018 में दोनों की पहली बेटी हुई, जिसका नाम आयरा है. इसके बाद 2019 में उनके बेटे यथार्थ का जन्म हुआ था.
