सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. हालिया एपिसोड में दिल्ली के अमन शर्मा हॉटसीट पर पहुंचे. अमन ने अमेरिका की आइवी लीग यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने बिग बी के एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते हुए शानदार गेम खेला. हालांकि, 25 लाख रुपये के सवाल पर वो अटक गए. खास बात ये थी कि ये सवाल रामायण से जुड़ा था.
अमन इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया. वो 12.5 लाख रुपये लेकर घर लौटे. आखिर क्या था वो सवाल, जिसका सही जवाब न दे पाने की वजह से अमन 25 लाख रुपये जीतने से चूक गए? क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है? आइए जानते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, फातिमा-अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा
सवाल था-
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भरत के साथ उनके नाना के यहां उनके कौन से मामा गए थे?
इसके सवाल के ऑप्शन थे
- शूरसेना
- युधाजित
- पञ्चशिख
- जापक
क्या आप जानते हैं सवाल का सही जवाब?
अमन को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने गेम छोड़ दिया और शो से 12.5 लाख जीतकर गए. खेल क्विट करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अमन से कहा कि वो इन ऑप्शन में से एक चुनें. अमन ने शूरसेना चुना, जो गलत जवाब था. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब युधाजित है.
कौन होंगे ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के अगले गेस्ट?
बता दें कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगे. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो में पहुंचेंगे. इस दौरान राजकुमार और वामिका होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत और मस्ती करते नजर आएंगे.
कब और कहां देखें ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’?
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाता है. दर्शक इस क्विज शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ की स्क्रीनिंग में लूटी महफिल, रणबीर कपूर समेत पूरी फैमिली ने किया सपोर्ट
