Headlines

यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?


उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने में बारिश का दौर जारी है. बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. लेकिन अब बारिश की रफ्तार में कमी आती दिख रही है. हालांकि आज 28 सितंबर  को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश अनुमान हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने का अनुमान जताया है और बारिश पर ब्रेक लगेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार 28 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वांचल दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान हैं. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं जिससे प्रदेश में ठंड का एहसास बना रहा है. लेकिन, कहीं कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के सभी जिले आज ग्रीन जोन में रहेंगे. आने वाले दिनों में बारिश की रफ़्तार कम होती जाएगी. 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

29 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. 30 सितंबर पूर्वांचल के जिलों में बारिश होने का अनुमान हैं, बाकी हिस्सों में धूप निकलेगी. 1 अक्टूबर से बारिश का दौर थमेगा और मौसम शुष्क होने लगेगा. 1 से 3 अक्टूबर तक कहीं कोई बारिश नहीं होगी, जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. न्यूनतम तापमान भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है. 

इन जिलों में आज होगी बारिश

यूपी में आज लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, रामपुर, सँभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, सहारनपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर आज एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. हालांकि आज कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. 

कुल मिलाकर अब उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई लेने को तैयार हो गया है. मानसूनी सिस्टम कमज़ोर होने से अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने लगी है. 29 सितंबर के बाद लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.  

‘बिना तैयारी डिबेट में न जाएं, 10 सेकेंड की रील से…’, अखिलेश की सपा प्रवक्ताओं को नसीहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *