Headlines

लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट


कहते हैं जंगल की जंग वही जीतता है जिसमें ताकत और फुर्ती दोनों होती है. शेर और टाइगर तो ताकत के दम पर यहां राज कर लेते हैं लेकिन पैंथर और तेंदुए को उनकी फुर्ती बचाती है. इसी की गवाही देता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक पैंथर जंगल में खामोशी से अपना शिकार खा रहा है तभी वहां अचानक लकड़बग्घों का एक झुंड आ पहुंचता है और इसके बाद जो होता है वो काफी हैरान कर देने वाला है. वीडियो में पैंथर की चालाकी और फुर्ती दोनों दिखाई गई है जिसके बाद आप चालाकी में लोमड़ी का नाम लेना शायद भूल जाएंगे.

पैंथर के शिकार पर लकड़बग्घों ने बोला धावा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैंथर जंगल में एक शिकार को मारकर आराम से दावत उड़ा रहा है. लेकिन दावत उड़ाते हुए उसकी नजर जंगल के हाव भाव और आसपास हो रही हर एक हलचल पर है. पैंथर यह बखूबी जानता है कि उसके किए हुए शिकार पर जंगल के खूंखार लकड़बग्घों की पैनी नजर है और वह किसी भी सूरत में इस शिकार में से अपना हिस्सा चाहते हैं. ऐसे में होता वही है जो पैंथर को लगता है, वहां अचानक लकड़बग्घों का झुंड आ पहुंचता है और पैंथर के शिकार की ओर दौड़ लगा देता है. लेकिन इसके बाद वहां जो होता है वो यूजर्स को हैरान कर देता है.

मुंह में शिकार दबा पेड़ पर चढ़ा शातिर पैंथर

होता कुछ यूं है कि जैसे ही पैंथर के पास लकड़बग्घों का झुंड दौड़कर आता है वैसे ही पैंथर फुर्ती दिखाते हुए पेड़ पर भारीभरकम शिकार को लेकर ऐसे चढ़ता है जैसे कि सड़क पर दौड़ रहा हो. पैंथर की बेशुमार ताकत और पेड़ पर चढ़ने की कला को देखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लोग भी हैरान रह जाते हैं और उनके मुंह से आह ही निकलती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, पैंथर की फुर्ती का कोई जवाब नहीं

वीडियो को  wild.safaripixels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पैंथर की चालाकी और ताकत पर कभी शक नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा…ये पैंथर और तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने में महारत रखते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पैंथर की चालाकी गजब की है, क्या वीडियो है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *