Headlines

रकुल प्रीत सिंह-वाशु भगनानी के घर 5 घंटे से चल रही इनकम टैक्स रेड, 20 से ज्यादा अधिकारी मौजूद


बॉलीवुड एक्ट्रेस  रकुल प्रीत सिंह, निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकाने पर आज इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. आयकर विभाग ने बॉलीवुड और फिल्म जगत से जुड़े लोगों और कंपनियों के 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है.

रकुल प्रीत सिंह और वाशु भागनानी के बांद्रा घर पर पुलिस तैनात नजर आ रही है. 20 से ज्यादा आईटी अधिकारियों की टीम वाशु भगनानी के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पूजा कासा इमारत मैं मौजूद है. हालांकि, इस सर्वे की डिटेल अब तक कोई अधिकारी शेयर नहीं कर रहे. इसी तरह अंधेरी वेस्ट के लोटस इमारत में एक निर्माता के दफ्तर और स्टूडियो में भी आईटी सर्वे चल रहा है.

फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर विदेशों में कथित तौर पर भेजी गई रकम को लेकर यह कार्रवाई इनकम टैक्स की ओर से की जा रही है. इस तलाशी में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकाने शामिल हैं.यह तलाशी मुंबई आयकर विभाग की ओर से की जा रही है.

विदेशों में रकम भेजने की मिल रही थी जानकारी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि फिल्म शूटिंग, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर विदेश में बड़ी रकम भेजी जा रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें मुंबई में अलग-अलग ऑफिस और उनसे जुड़ी जगहों पर तलाशी ले रही हैं. कहा जा रहा है कि इस ऑपरेशन में फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और दूसरी जानकारियों की जांच की जा रही है.

आईटी विभाग की रडार पर हैं वाशु भगनानी 
इस ऑपरेशन में मशहूर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का नाम भी सामने आया है. उन्होंने ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के ज़रिए कई बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस की हैं,  साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैनोरमा स्टूडियोज़ से जुड़ी जगहों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रहा है. पैनोरमा स्टूडियोज ने पॉपुलर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ को प्रोड्यूस किया है.

रकुल प्रीत सिंह के ससुर हैं वाशु भगनानी
वाशु भगनानी, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ससुर हैं, रकुल ने 2024 में उनके बेटे, फिल्ममेकर और एक्टर जैकी भगनानी से शादी की थी. उनकी शादी आईटीसी ग्रैंड गोवा रिजॉर्ट में हुई थी.

रकुल प्रीत सिंह वर्क फ्रंट
रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया है. उन्होंने ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म में एक्टर अजय देवगन के साथ काम किया था. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद, दोनों ‘थैंक गॉड’ में भी साथ नजर आए थे. इसके बाद, रकुल प्रीत और अजय देवगन ने ‘दे दे प्यार दे 2’ में लीड रोल प्ले किया था, रकुल की अपकमिंग फिल्मों में नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर रामायण शामिल हैं. इसमें वे शूपर्णखा के किरदार में नजर आएंही.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *