तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत में खाना खाते वक्त देखा जाने वाला कथित तौर पर सबसे बड़ा टीवी शो है. और सब जानते हैं कि सोसायटी के सेक्रेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े की बेटी सोनू एक पढ़ाकू लड़की है. लेकिन रियल लाइफ में जब आप सोनू के तेवर देखेंगे तो हो सकता है आप अपना दिल थाम लें और आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएं. सोशल मीडिया पर तारक मेहता में सोनू का किरदार निभा चुकी पलक सिंधवानी का एक वीडियो इन दिनों बवाल मचा रहा है जिसमें वह वेस्टर्न ड्रेस पहनकर शानदार डांस करती और माहौल बनाती दिखाई दे रही है.
तारक मेहता शो की सोनू का बवाल डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पलक सिंधवानी उर्फ सोनू भिड़े पार्टनर फिल्म के गाने दुपट्टा तेरा नौ रंग दा पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही है. वीडियो एक इवेंट का है जिसमें सोनू स्टेज पर खड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में गाना बजता है वैसे ही सोनू की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं और वह डांस करना शुरू कर देती है. सोनू की अदाएं और चेहरे के एक्सप्रेशंस मानों वहां खड़ी ऑडियंस की दिलों पर छुरे चला रहे हों. पलक सिंधवानी का यह अंदाज आए दिन उनके सोशल मीडिया हैंडल पर देखने को मिलता है.
अदाएं देख ऑडियंस हुई दीवानी
वीडियो में सोनू जिस तरह से डांस कर रही है उसे देखकर लग रहा है मानों वह बस गाना बजने का ही इंतजार कर रही थी. गाना बजते ही सोनू के पैर ताल से ताल मिलाने लगते हैं और वह झूमने लग जाती है. पलक ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आपकी बेटी माहौल बना लेती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, इसमें भी टपू की गलती है
वीडियो को palaksindhwani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह हमारी सोनू डांस भी करती है. एक और यूजर ने लिखा…भिड़े ने देख लिया तो बवाल हो जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसमें भी टपू की गलती है.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
