इंडियन एक्ट्रेसेस ने धीरे-धीरे भारतीय सिनेमा की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. आज वे दुनिया भर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स, लग्जरी फैशन हाउसेज, ग्लोबल ब्रांड कैंपेन और अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का प्रमुख चेहरा बन रही हैं. कान्स जैसे वैश्विक मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से लेकर दुनिया के प्रमुख लग्जरी ब्रांड्स का चेहरा बनने तक, ये एक्ट्रेस भारतीय प्रतिभा और प्रतिनिधित्व को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हॉलीवुड में अपनी पहचान मजबूत करने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी एक मजबूत मौजूदगी बनाई है. सिटाडेल और Baywatch जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की. इसके साथ ही कई लग्जरी ब्रांड्स से भी जुड़ी रही हैं और उनके लिए एक ग्लोबल चेहरा बनी हैं.
अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी भी ग्लोबल फैशन और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर एक प्रमुख भारतीय चेहरा बनकर उभरी हैं. कान्स में अपने डेब्यू के बाद से ही एक्ट्रेस ने लगातार अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को आगे बढ़ाया है.
कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से लेकर हाल ही में Milan Fashion Week में Tod’s के Spring/Summer 2027 प्रेजेंटेशन Italian Attitude में फ्रंट-रो गेस्ट के तौर पर शामिल होने तक, अदिति ने अंतरराष्ट्रीय लग्जरी फैशन की दुनिया में अपनी जगह लगातार मजबूत की है. Tod’s के शो में कई जाने-माने ग्लोबल नामों के साथ फ्रंट रो में उनकी मौजूदगी ने इंटरनेशनल फैशन जगत में भारतीय प्रतिभाओं की बढ़ती दृश्यता को भी दर्शाया.
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक एंटरटेनमेंट और फैशन की दुनिया से सफलतापूर्वक जोड़ा है. Heart of Stone के जरिए उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू किया, जहां उन्होंने गैल गैडोट के साथ काम किया. इसके अलावा Gucci की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद आलिया ने अंतरराष्ट्रीय फैशन की दुनिया में भी अपनी पहचान को और मजबूत किया.
कृति सेनन

कृति सेनन भी इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. लंदन फैशन वीक में Burberry के Fall/Winter 2026/27 शो में उनकी मौजूदगी, जहां वह कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय नामों के साथ फ्रंट रो में शामिल हुईं.
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने भी प्रतिष्ठित वैश्विक प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी के जरिए अंतरराष्ट्रीय फैशन की दुनिया में अपनी जगह बनाई है. कान्स फिल्म फेस्टिवल और Met Gala जैसे दुनिया भर में देखे जाने वाले बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौजूदगी ने इंडियन एक्ट्रेस की ग्लोबल फैशन और कल्चरल स्पेस में बढ़ती भागीदारी को सामने रखा है.
‘पहले मुझसे राइट्स लो…’ समय रैना के शो में उड़ा था अदनानी सामी का मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब
