मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के क्रम में शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने को लेकर देश में राजनीतिक बवाल पूरे जोरों पर हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर दिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग देश को पाकिस्तान बनाने का सपना देख रहे हैं और कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.
X पर वीडियो पोस्ट में बिफरे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार (28 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर जिस तरह से हंगामा हो रहा है, ओवैसी हों या कोई और मकसूद भाई हों, ये देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘अगर 10 मंदिरें तोड़ी गई, तब कोई हिंदू निकलकर नहीं आया, क्योंकि उनका मानना है कि यह विकास कार्यों में बाधा है, इसलिए उन मंदिरों को शिफ्ट किया जाए, लेकिन आप अवैध कब्जा भी करते हो और चोरी के साथ सीनाजोरी वाली हरकत भी करते हो. ये ओवैसी देश में एक नए पाकिस्तान बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है.’
देश में विद्रोह फैलाने के गंदे मंसूबे साफ दिखाई दे रहे- गिरिराज
उज्जैन में जारी हंगामा देश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है। जब विकास कार्यों के लिए मंदिरों को हटाया गया तब हिंदू समाज ने कानून का सम्मान करते हुए परिपक्वता दिखाई। लेकिन अब शाही मस्जिद पर पूरी तरह वैध और कानूनी कार्रवाई होने पर बवाल करवाना, देश में विद्रोह… pic.twitter.com/YHpWcJWh0R
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 28, 2026
गिरिराज सिंह ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘उज्जैन में जारी हंगामा देश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की एक सोची समझी साजिश है. जब विकास कार्यों के लिए मंदिरों को हटाया गया, तब हिंदू समाज ने कानून का सम्मान करते हुए परिपक्वता दिखाई, लेकिन अब शाही मस्जिद पर पूरी तरह से वैध और कानूनी कार्रवाई होने पर बवाल करवाना, देश में विद्रोह फैलाने के गंदे मंसूबे को साफ दर्शाता है.’
शाही मस्जिद को लेकर क्या बोले ओवैसी?
वहीं, AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शाही मस्जिद के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं सलाम करता हूं उस जनता को, वो लोग गांधी के रास्ते पर चलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि इस तरीके से मस्जिदों को शहीद नहीं किया जा सकता है.‘
उन्होंने कहा, ‘मैं संसद में जिस बात का जिक्र किया था कि जो नया वक्फ संशोधन कानून है, उसके तहत जिले के कलेक्टरों और सरकारों को जो ताकत दी जा रही है, उसका मकसद सिर्फ एक ही की मस्जिदों को, दरगाहों को, खानखांहों को, कब्रिस्तानों को और ईदगाहों को मुसलमानों से छीन लिया जाए, वो सच साबित हो रहा है.’
यह भी पढ़ेंः उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में…
