केरल के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को राहुल गांधी को पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी मांगने की कहा है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन से उनके सामने जो बात कही थी, उसी को दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी को पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए. वरना धोखेबाज कहलाने की लिए तैयार रहना चाहिए. चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट किया है.
केरल के मुख्यमंत्री ने की थी बीजेपी नेता की आलोचना
पूरा राजनीतिक विवाद तब बढ़ा, जब केरल के मुख्यमंत्री सतीसन ने चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के एसआईआर को लेकर मतभेदों पर चंद्रशेखर की आलोचना की थी.
इस पर चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि सीएम वीडी सतीशन के लिए मेरा यह प्रस्ताव है. अगर आप मेरा प्रस्ताव नहीं मानते और झूठ, पूरे न किए गए वादे, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को अपनी राजनीतिक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, तो धोखेबाज कहलाने के लिए तैयार रहें.
चंद्रशेखर ने यह प्रस्ताव तब दिया, जब केरल के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ कुछ टिप्पणियों की निंदा की थी. कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ निजी और अपमानजनक टिप्पणियां राजनीतिक आलोचना नहीं होती.
इस पर केरल के बीजेपी अध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि वह राजनीतिक विरोधियों पर शायद ही कभी निजी हमले करते हैं. लेकिन राहुल गांधी के मामले में उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
चंद्रशेखर बोले- मैं राहुल गांधी को धोखेबाज कहना बंद कर दूंगा
चंद्रशेखर ने कहा कि अगर आप राहुल से हमारे पीएम मोदी को देशद्रोही कहने के लिए माफी मंगवाते हैं, और झूठ बोलने के लिए चुनाव आयोग से माफी मंगवाते हैं, तो मैं वादा करता हूं कि राहुल गांधी को धोखेबाज कहना बंद कर दूंगा.
यह भी पढ़ें:
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
