Headlines

टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. मंगलवार (29 सितंबर) को ताजा टी20 रैंकिंग में वह सबसे ज्यादा प्वाइंट्स हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं. भारतीय स्पिनर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहले से ही नंबर-1 पर मौजूद श्री चरणी ने अब 817 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं. यह अब तक इस रैंकिंग में हासिल किए गए सबसे ज्यादा प्वाइंट्स हैं. 

इसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शूट को पछाड़ दिया है. 2018 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 806 की रैंकिंग हासिल कर सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था. वहीं चरणी भारत के लिए एक के बाद एक मैच और टूर्नामेंट में अहम योगदान दे रही हैं. 

हाल ही में भारत के आठवें महिला एशिया कप खिताब जीतने और उसके कुछ ही दिनों बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के सफर में चरणी एक भरोसेमंद गेंदबाज साबित हुईं. एशिया कप में उन्होंने कुल 12 विकेट चटकाए थे, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 4/20 का बेस्ट शामिल था. 

एशियाई खेलों में हासिल किया करियर बेस्ट फिगर 

जापान के एशियाई खेलों में चरणी ने मेजबान जापान के खिलाफ मुकाबले में 4/10 का फिगर हासिल किया. यह उनके करियर का बेस्ट फिगर बन गया. उन्होंने यह कमाल सेमीफाइनल में किया था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में भारतीय स्पिनर ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले थे. इसी लगातार शानदार प्रदर्शन चलते उन्होंने ऑल टाइम हाई रैंकिंग अपने नाम की. 

दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर 

रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. उनके पास 754 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं. दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में 3 विकेट लिए थे, जिसके चलते उन्होंने इतने अंक हासिल किए. इसके बाद इंग्लैंड की सोफी एक्लेसटन 723 रेटिंग के साथ तीसरे, इंग्लैंड की चार्ली डीन 722 रेटिंग के साथ चौथे और इंग्लैंड की इयान बेल 712 रेटिंग के साथ पाचवें पायदान पर मौजूद हैं.  

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *