नमन धीर ने 9 दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलकर अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. अब उन्हें भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में भी जगह मिल गई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मंगलवार (06 अक्टूबर) को लखनऊ में है. मैच से पहले नमन को अर्शदीप सिंह से डेब्यू कैप मिल गया है. नमन को जाहिर तौर पर 173 रनों की पारी का इनाम दिया गया है.
शेरे पंजाब टी20 लीग में नमन ने सिर्फ 64 गेंदों में 173 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह वाकई शानदार पारी थी. इसके बाद से नमन चर्चा में आए और फिर उन्हें व्हाइट बॉल सीरीज के लिए चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में नमन खेलते हुए नजर आए. उन्हें एक ही पारी में बैटिंग करने का मौका मिला, जिसमें 30 रन बनाए.
🚨 Toss and Team News 🚨 #TeamIndia have won the toss and elected to bowl in the 1️⃣st #INDvWI T20I. Here’s a look at the Playing XI 🙌 Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK @mflone_ https://t.co/mgtnslR6GZ
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
बैटिंग के साथ-साथ नमन गेंदबाजी में भी योगदान दे रहे हैं. उन्होंने वनडे सीरीज की तीनों पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 1 विकेट चटकाया. यह विकेट न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी वनडे में मिला था.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा
नमन 2024 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ही डेब्यू किया था. तीन सीजन में उन्होंने एमआई के लिए 37 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 33 पारियों में उन्होंने 27.30 की औसत और 163.97 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 62* रनों का रहा.
नमन का टी20 करियर
तेज तर्रार बैटिंग के लिए मशहूर नमन ने अब तक अपने करियर में 61 टी20 खेल लिए हैं. इन मैचों की 55 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26 की औसत और 156.26 के स्ट्राइक रेट से 1222 रन स्कोर कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी लगाई हैं, जिसमें हाई स्कोर 62* रनों का है. बाकी 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए नमन ने 8 विकेट अपने खाते में डाले हैं.
यह भी पढ़ें: आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
