Headlines

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खरगे ने थरूर को सड़क पर उतरने के लिए कहा।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में हिस्सा लिया. पार्टी के इस अहम बैठक में कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर की एक बात को लेकर उन पर तंज कसा.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुझाव दिया कि पार्टी को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कुछ बड़ा करना चाहिए. थरूर के इस सुझाव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा, ‘सिर्फ सोशल मीडिया और बड़े अखबारों में लेख लिखने के अलावा आपको भी सड़क पर उतरना चाहिए. आप भी प्रदर्शन में आएंगे या सिर्फ सोशल मीडिया पर रहेंगे.’ खरगे के इस तंज पर बैठक में मौजूद सभी अन्य नेता हंस पड़े.

बैठक में क्या-क्या हुआ? 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से CWC की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया. वहीं, बैठक में SIR, वोट चोरी समेत तमाम मुद्दे चर्चा के प्रमुख विषय रहे. हालांकि, बैठक के बीच-बीच कांग्रेस नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक का सिलसिला भी जारी रहा.

शशि थरूर ने बैठक में क्या कहा था?

सूत्रों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुझाव दिया कि पार्टी को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मौके का इस्तेमाल अपनी छवि बनाने के लिए कर सकती है. उनके इसी सुझाव पर मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर से तंज कसते हुए सवाल किया, ‘अगर पार्टी ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित भी करती है, तो क्या आप उसमें शामिल होंगे या फिर आपको सिर्फ X पर देखा जाएगा और अंग्रेजी अखबारों के लिए आप लेख लिखेंगे.

पहले भी खरगे शशि थरूर पर कस चुके हैं तंज

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर पर इस तरह से तंज कसा है. पिछली बार कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में भी हरिद्वार में हुए उनके अपमान पर बिना नाम लिए कहा था, ‘अच्छे दिखने वाले नेता जो टीवी पर लोकप्रिय हैं और अखबारों में लेख लिखते हैं उन्हें भी शुद्धिकरण के मुद्दे को उसी भावना के साथ उठाना चाहिए था.’ 

यह भी पढ़ेंः तस्करों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल ने किया ऐसा काम, CM विजय ने की तारीफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *