Headlines

राहुल गा्ंधी के प्रदर्शन के बीच बोली BJP, बेनकाब हो गया झूठ का चेहरा


मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का झूठ बेनकाब हो गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े वकील चेहरे कहां गायब थे? धरने में कांग्रेस के ही कई बड़े सांसद नहीं थे.

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं था. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से समय नहीं मांगा था. जिस समय उन्हें बुलाया गया, उस समय वे नहीं गए.

राहुल का चेहरा बेनकाब

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है. किसी दल ने चुनाव आयोग से मिलने का समय नहीं मांगा था. राहुल गांधी EC से मिलना नहीं चाह रहे थे. कांग्रेस के खुद के सारे सांसद नहीं थे. 300 लोगों के शामिल होने का दावा कर झूठ बोल रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के सारे बड़े चेहरे भी नहीं थे. सारा फोकस शहजादा और शहजादी पर था. राहुल गांधी को लॉन्च करने का विफल प्रयास हो रहा है.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जो झूठ के बादशाह हैं और तरह-तरह के धोखे और नाटकीय प्रदर्शन में माहिर हैं, ने आज दिन भर ड्रामा किया. चुनाव आयोग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आधिकारिक तौर पर जारी किए गए तथ्यों ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है.

9 घंटे तक चला प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहा लोकभा में विपक्ष के नेता राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया. ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. 

इन सभी को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब करीब नौ घंटे से ज्यादा समय तक इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के नजदीक पहुंचकर चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की मांग कर रहे थे. इसके साथ ही, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सवाल उठा रहे थे.

प्रदर्शन स्थल से दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंद सिंह राजा वर्रिंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीपी सचिन शर्मा भी आकाशवाणी भवन पर मौजूद थे. 

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस उदय भानू चिब के साथ ही एएनयूआई और कई यूथ कांग्रसे के कार्यकर्ताओं को आकाशवाणी भवन के बाहर से हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि करीब 50 सांसदों के साथ 250 लोगों को हिरासत में लेकर नई दिल्ली पुलिस लाइन किंग्सवे कैम्प ले जाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *