Headlines

बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे


अमेरिका में रहने वाली एक चीनी महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल है. वीडियो में सारा जेन हो नाम की महिला अपनी और अपने बच्चे की दिनचर्या बताती नजर आ रही है जिसमें वो कहती है कि मेरा बच्चा जब भी रोता है तो मैं हनुमान चालिसा चला देती हूं जिसके बाद बच्चा गहरी नींद में चला जाता है. अब यह चीनी महिला हनुमान चालिसा से कैसे रूबरू हुई इसके पीछे की वजह भी महिला ने बताई है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला

दरअसल, एक अमेरिकी महिला ने 40 साल की उम्र में अपनी ममता की एक झलक लोगों से शेयर की है जिसमें उसने बताया कि कैसे उसने अपने बच्चे के साथ वो दिन गुजारे हैं.  सारा ने अपने बच्चे की दिनचर्या से जुड़ी कई चीजों का जिक्र किया जिनमें से एक था हनुमान चालिसा.  सारा ने कहा कि उन्होंने बर्निंग मैन में अपने भारतीय दोस्तों से इस भक्ति गीत के बारे में सुना था और उन्होंने इसे काफी शांत पाया.

2 मिनट में सो जाता है बच्चा

सारा कहती हैं कि हनुमान चालिसा की वजह से उनका बच्चा 5 सेकंड के अंदर शांत हो जाता है और 2 मिनट में सो जाता है. अब वह इसे लगाता बजाती है जिससे उनके घर का माहौल एक दम शांत रहता है. सारा कहती है कि बच्चा अगर रोए और आप यह कहें कि इसे रोने दो तो यह गलती है, बल्कि हमें उसे चुप कराने के उपाय खोजने चाहिए.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, बच्चे संगीत सुनकर गहरी नींद में चले जाते हैं

वीडियो को sarajaneho नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपका बच्चा बहुत क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा…संगीत सुनकर बच्चे अक्सर शांत हो जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितना क्यूट बच्चा है, सोते हुए और भी प्यारा लगता होगा.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *