Headlines

‘वो जिसके साथ रहे खुश रहे’, सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी


सुनीता आहूजा और गोविंदा पिछले दो सालों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहे हैं, खासकर तब से जब सुनीता ने एक्टर के कथित अफेयर के बारे में बात की और ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की है. हाल ही में सुनीता ने गोविंदा संग अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली थी.

इन सबके बीच हाल ही में गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी (जिनका नाम एक्टर के साथ जोड़ा जाता रहा है) ने लालबागचा राजा के दर्शन किए, उसी दिन सुनीता ने भी अलग से वहां जाकर दर्शन किए थे. इसके बाद गोविंदा और कोमल के अफेयर के रूमर्स और तेज हो गए थे. अब सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के लालबागचा राजा के दर्शन करने पर चुप्पी तोड़ी है.

सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालबागचा विजिट पर तोड़ी चुप्पी
सरीश मीडिया से बात करते हुए, सुनीता ने कहा, “गोविंदा के बारे में, ना उसके को-स्टार के बारे में कुछ नहीं बोलना है. मैं देख रही हूं कि वह खुश है. गॉड ब्लेस हिम. जैसे उसको जिंदगी जीना है, वो जीएगा.”

सुनीता ने कहा कि वह अटकलों से दूर रहेंगी और अपनी लाइफ पर फोकस करेंगी. उन्होंने कहा, “क्योंकि मुझे ये सब पर फोकस नहीं करना है. मैं बस भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश है और खुश रहे.”

विवादों में नहीं पड़ना चाहती हैं सुनीता
एक्टर की पत्नी ने यह भी कहा कि उनका काम ही उनकी पहली प्रायोरिटी है और वह विवादों में नहीं पड़ना चाहतीं. उन्होंने कहा, “मेरा मुख्य ध्यान अपनी शांति बनाए रखने पर है. मैं बार-बार विवादों में नहीं पड़ना चाहतीय”

कोमल ने सुनीता पर साधा था निशाना
उनके ये बयान गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही अटकलों और उनसे जुड़े कई बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट के बीच आए हैं. कुछ दिन पहले, कोमल, जो गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ में उनकी को-स्टार भी हैं, उन्होंने भी एक लंबा बयान जारी किया था. इसमें उन्होंने सुनीता पर आरोप लगाया था कि वह सालों से गोविंदा को “मारने” की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने “घर तोड़ने वाली”  होने के दावों का भी जवाब दिया और लिखा कि “जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता.”

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह
इस खींचतान के बीच, कश्मीरा शाह भी सुनीता के सपोर्ट में उतर आईं.  गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग-अलग रखने के बारे में एक पोस्ट शेयर किया. कश्मीरा ने लिखा, “अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में, मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी पर्सनल जिंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था. मैंने सिर्फ उसी व्यक्ति को सब कुछ बताया जिससे मैंने शादी की. मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना जहां कोई को-वर्कर इतनी निजी बातें जानता हो.”

उन्होंने आगे कहा कि वह मजबूत महिलाओं वाले परिवार से आती हैं और बताया कि जो महिलाएं अपने परिवार की रक्षा करती हैं, उन्हें अक्सर “बदतमीज”, “बुरा बर्ताव करने वाली”, “हावी होने वाली”, “फोकस्ड” और “मतलबी” कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने ऐसी महिलाओं को “कातिल” कहा जाते हुए देखा. 

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी, उनके दो बच्चे हैं  बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *