Headlines

नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल


प्रकृति के प्रलय का कोई समय तय नहीं होता. जब भी आता है, अपने साथ तबाही और लोगों के लिए परेशानी लेकर आता है. कोई नहीं जानता कि कब प्रकृति अपना रूप तबाही के मंजर में बदल दे. नेपाल में भी प्रकृति का ऐसा ही रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. कहीं पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं तो कहीं तेज बारिश और बाढ़ की मार ने वहां रह रहे लोगों को परेशानी में डाल दिया है.

ऐसा ही नेपाल पर प्रकृति के प्रकोप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाल ही में नेपाल में हुई बारिश और भूस्खलन का खौफनाक मंजर देखने को मिलता है. वहां खड़े लोग भी इस डरावने नजारे को देखकर सहमे हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस क्लिप को देखकर हैरान हैं और कुछ ही सेकेंड में बदलते इस मंजर को देखकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखाया गया 

वायरल वीडियो की शुरुआत में पहाड़ों के बीच का इलाका दिखाई देता है. आसपास सब कुछ सामान्य सा नजर आता है और कुछ लोग दूर खड़े होकर इस नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. लेकिन अगले ही पल पहाड़ का एक हिस्सा अचानक खिसकना शुरू हो जाता है. देखते ही देखते मिट्टी, पत्थर और मलबा नीचे की तरफ तेजी से बढ़ने लगता है. कुछ सेकेंड के इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं और सुरक्षित जगह की तरफ हटते दिखाई देते हैं. वीडियो का यही अचानक बदलता मंजर लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में हद हो गई! सड़कों के बाद अब सोसाइटी के अंदर लगा जाम

कुछ सेकेंड में पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे आ गया

वीडियो में भूस्खलन की रफ्तार इतनी तेज दिखाई देती है कि देखने वालों को समझने का मौका ही नहीं मिलता. पहाड़ की ढलान से मिट्टी और पत्थरों का बड़ा हिस्सा नीचे की ओर आता दिखाई देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के मस्टैंग इलाके में भारी बारिश के बाद पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा नदी की तरफ खिसक गया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे प्रकृति की ताकत का डरावना उदाहरण बता रहे हैं.

वीडियो देखकर यूजर्स बोले- पलक झपकते ही बदल गया सबकुछ

भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों की नजर इस पर टिक गई. एक यूजर ने लिखा, प्रकृति के सामने इंसान कितना छोटा है, ये वीडियो देखकर समझ आता है. दूसरे ने कहा, कुछ सेकेंड में पूरा पहाड़ गिर गया, सोचकर ही डर लग रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वहां खड़े लोगों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंजर कितना डरावना रहा होगा. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा की प्रकृति का कोई भरोसा नहीं है. कई लोग नेपाल के पानी और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं.

नेपाल में हालात ने बढ़ाई चिंता

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई हिस्से प्रभावितहुए है . ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, जबकि कई लोग लापता भी बताए गए. बाद की रिपोर्टों में कुल मौतों का आंकड़ा 24 तक पहुंचने की जानकारी दी गई. राहत और बचाव टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है और खराब मौसम के बीच हालात पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *