हर कोई चाहता है कि उसे चमचमाते एसी ऑफिस में नौकरी मिले जहां वह 9 घंटे की शिफ्ट करे और आराम से घर जाकर आराम करे. लेकिन बेंगलुरु की एक महिला को यह रास नहीं आया. यह कहानी है बेंगलुरु में आईटी कंपनी में जॉब करने वाली एक महिला की जिसने एसी वाले ऑफिस को छोड़कर बेंगलुरु की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाना चुना. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक ऐसी कहानी बयां कर रहा है जिसे देखकर आपका दम तोड़ता हौसला फिर से नई सांसें लेने लगेगा.
आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ रिक्शा चला रही महिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बेंगलुरु की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाती दिखाई दे रही है. जब उससे पूछा जाता है तो वह बताती है कि कॉर्पोरेट में अक्सर लंबी डे-नाइट शिफ्ट के दौरान वह अपनी मां को समय नहीं दे पाती थी. उसके पिता का भी देहांत हो चुका है जिसके बाद मां को अकेला छोड़ना ठीक नहीं था. ऐसे में महिला ने बगैर किसी की परवाह किए कि लोग क्या कहेंगे अपनी नौकरी छोड़ ऑटो रिक्शा का साथ थाम लिया.
लोगों की बातों को नजरअंदाज कर जीती है अपनी जिंदगी
वीडियो में महिला कहती है कि रिक्शा चलाने में मानसिक सुकून तो मिलता ही है कई बार आईटी कंपनी से ज्यादा कमाई भी हो जाती है. महिला बताती है कि कई लोग उनसे कहते हैं कि आप इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलती हो, पढ़ी लिखी भी हो फिर भी रिक्शा क्यों चलाती हो. लेकिन महिला इन सब बातों को खुद पर हावी नहीं होने देती और इन बातों को इग्नोर कर अपने काम में मन लगाती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
यूजर्स बोले, समाज का सोचोगे तो यह जीने नहीं देगा
वीडियो को the_tanvishetty नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपकी बातें हमें प्रेरित करती हैं, क्या खूब हो आप. एक और यूजर ने लिखा…पैसा कमाने में कैसी शर्म. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…समाज के हिसाब से चलोगे तो यह जीने नहीं देगा. जो मन करता है वही करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
