आपने सड़कों पर चलते हुए गाय भैसों का झुंड तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बीच सड़क शेरों के झुंड को आराम करते देखा है? सोशल मीडिया पर एक हैरान और डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर शेरों का पूरा खानदार आकर बैठ गया है और उनके दोनों ओर गाड़ियों का काफिला रुका हुआ है. ये नजारा देखकर गाड़ियों में बैठे लोगों की सांसे अटक गई है और हर कोई बस सड़क खाली होने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि अगर कोई सड़क खाली कराने गया तो उसकी जान जाना तय है.
सड़क के बीचों बीच दिखा 16 शेरों का झुंड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगल सफारी के दौरान कुछ जिप्सियां शेरों को देखने का आनंद ले रही हैं. इन गाड़ियों में लोग भरे हैं जो शेर का दीदार करने के लिए आए हुए हैं, लेकिन उन्हें शायद मालूम नहीं था कि उनके साथ कुछ ऐसा होने वाला है जो एक पल के लिए उनकी सांसे थाम देगा. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर पर्यटकों की जिप्सियां खड़ी हैं और सड़क के बीचों बीच अफ्रीकन शेरों का झुंड बैठा हुआ है. वीडियो में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 16 शेर शेरनियां दिखाई दे रहे हैं. नजारा ऐसा है कि वीडियो देखकर ही लोगों का दिल थम जाए.
खूंखार शेर को देख थमे गाड़ियों के पहिए
जिप्सियों में बैठे पर्यटकों ने यह डरावना लेकिन खूबसूरत वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि अफ्रीकन शेर काफी खूंखार होते हैं और उनका हमला किसी भी तरह से जान बचाने की मोहलत नहीं देता है. चेहरे और छाती पर बड़े बड़े बाल उन्हें और भी ज्यादा रॉयल लुक देते हैं जो उनके खूंखार होने की पहचान को और भी ज्यादा उजागर करता है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
यूजर्स की भी कांप गई रूह
वीडियो को wild.safaripixels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन लोगों को तो सारा का सारा पैसा वसूल हो गया. एक और यूजर ने लिखा…ऐसा ट्रैफिक जाम भगवान किसी को न दिखाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अफ्रीकन शेर वाकई में बेहद खतरनाक होते हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
