Headlines

शख्स ने मौत को किया लिपकिस, दिल दहला देगा यह खतरनाक वीडियो


आपने लोगों को मौत को गले लगाते देखा होगा, लेकिन क्या कभी मौत को लिपकिस करते देखा?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स साक्षात यमराज यानी किंग कोबरा को किस करता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि शख्स किंग कोबरा को उसके मुंह पर किस कर रहा है जिसे देखकर हर किसी के होश फाख्ता हो गए हैं.

किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. ऐसे में शख्स का इस तरह से किंग कोबरा को किस करना सीधे सीधे मौत को दावत देना है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शख्स ने किंग कोबरा को किया लिपकिस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कई लोगों के सामने किंग कोबरा के साथ खेलता दिखाई दे रहा है. खेल खेलते हुए वह अपने घुटनों के बैठता है और खूंखार और जानलेवा किंग कोबरा को मुंह पर किस करने की कोशिश करने लगता है. जैसे ही शख्स किंग कोबरा को किस करने लगता है कोबरा अपना मुंह घुमा लेता है, बावजूद इसके शख्स डरता नहीं है और अपनी मूर्खता का परिचय देते हुए यह हरकत जारी रखता है.

जानलेवा सांप है किंग कोबरा, काट ले तो काम तमाम

आखिर में शख्स किंग कोबरा को एक नहीं कई बार किस करता है लेकिन शायद किंग कोबरा आज काटने के मूड में नहीं था इसलिए उसने शख्स पर हमला नहीं किया. आपको बता दें कि अगर किंग कोबरा किसी को काट ले खासकर चेहरे या सिर के पास तो उसकी मौत के पूरे पूरे चांस होते हैं. कई मामलों में तो इलाज मिलने के बाद भी लोगों की मौत हो जाती है. किंग कोबरा का एक बूंद जहर कई व्यस्क आदमियों को मारने के लिए काफी होता है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, एक किस और लाइफ मिस

वीडियो को rimbapetualang_real नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक किस लाइफ मिस. एक और यूजर ने लिखा…अगर काट लिया तो सब्जी पूड़ी बंट जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई क्यों अपनी मौत को दावत दे रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *