Headlines

सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, ‘कांग्रेस का…’


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर सियासी बवाल के बीच आज (बुधवार) इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक हो रही है. इससे पहले बीते मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी. सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक खबर यह भी निकलकर आई कि मीटिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी चर्चा हुई. इस पर अब जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बुधवार को कहा, “कांग्रेस जिस समय महागठबंधन था… और जो प्रस्ताव आया था कि नीतीश कुमार जी को इसका कन्वीनर (संयोजक) बनाया जाए तो किसी साजिश के तहत उनको नहीं बनाया गया… नहीं बनाया गया तो नीतीश कुमार जी ने अपना निर्णय लिया और वो एनडीए गठबंधन में चले गए… तो अब उनको नीतीश कुमार की चर्चा करके क्या फायदा?”

‘अपने दल को मजबूत करने की दिशा में काम करें’

जेडीयू नेता ने आगे कहा, “कांग्रेस का जो अब निर्णय है उस पर कायम रहें. अपने दल को मजबूत करने की दिशा में जो काम कर रहे हैं वो काम करें.”

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान को मांझी ने दिया करारा जवाब, ‘बहुत शर्मिंदा हैं तो…’

सोनिया गांधी ने बैठक में क्या कहा है?

सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर यह कहा है कि वह बाहर जाने के लिए पहले से ही रास्ता तलाश रहे थे. अच्छा हुआ कि पहले चले गए. बाद में जाते तो गठबंधन को बहुत नुकसान होता. सोनिया गांधी ने यह बात तब कही जब मीटिंग में दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर यह कहा कि उन्हें 2024 से पहले नहीं जाने देना चाहिए था. 

अब कांग्रेस की बैठक से आई इस तरह की खबर के बाद जेडीयू ने भी सीधा जवाब दिया है. देखना होगा कि जेडीयू की ओर से आई इस प्रतिक्रिया के बाद महागठबंधन के नेताओं की ओर से क्या रिएक्शन आता है. 

यह भी पढ़ें- बेगूसराय रेप मामले में शिवसेना नेता शायना का बड़ा बयान, ‘हम सबको…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *