आपने फैंस मोमेंट तो कई सारे देखे होंगे. कोई अपने हीरो को देखकर पैर पकड़ लेता है तो कोई भावुक हो जाता है. लेकिन अगर कोई फैन अपने फेवरेट सितारे या राजनेता से मिलने का ठान ले तो वह किस हद तक चला जाता है यह आपको सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली से सामने आया है जिसमें एक महिला जंतर मंतर के पास एक ट्रैफिक सिग्नल के बीचों बीच लेट गई और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से मिलने की जिद करने लगी. वीडियो देखकर यूजर्स ने भी अपना माथा पकड़ लिया है.
सीएम विजय से मिलने की जिद में सड़क पर लेटी महिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दिल्ली की सड़कों पर बने ट्रैफिक सिग्नल के बीचों बीच लेटकर प्रदर्शन करती दिख रही है. महिला के आसपास पुलिस खड़ी है जो उसे वहां से उठाने का प्रयास कर रही है लेकिन महिला अपनी एक अजीब जिद पर अड़ी हुई है. जब महिला से पूछा जाता है कि आप यहां क्यों लेटी हैं तो महिला कहती है कि जब तक थलापति विजय आकर मुझे गले नहीं लगाएंगे मैं यहां से नहीं हटने वाली.
बोली गले लगाकर ही जाऊंगी
वीडियो में आगे दिखता है कि एक यूट्यूबर महिला को समझाता है और कहता है कि यहां लेटने से क्या होगा उल्टा आप यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनों को ही परेशान कर रही हैं. इसके बाद महिला कहती है कि मुझे कुछ नहीं सुनना मुझे पर विजय को हग करना है. इसके बाद महिला पुलिस उसे वहां से उठाने की कोशिश करती है तो महिला चिल्लाकर कहती है कि “Don’t touch me and this is my right” अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
यूजर्स बोले, दिल्ली में नहीं चेन्नई में लेटो
वीडियो को syedqamarali74 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…this is my right…ये कौनसा राइट है भाई. एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली में लेटने से क्या होगा, लेटना ही है तो चेन्नई में जाकर लेटो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या आफत है, बेचारे पुलिस वाले इसलिए इतना चिढ़े हुए रहते हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
