गुजरात सरकार ने जांबाज पायलट स्मित मच्छार के लिए राज्य पुरस्कार की घोषणा की. उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सोमनाथ मंदिर में विशेष प्रार्थना हुई. मच्छार को विशिष्ट गुजरात गरिमा सम्मान से नवाजा जाएगा. इसकी घोषणा राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल ने की. उनकी उनकी असाधारण बहादुरी और मानवीय काम के लिए गुजरात का सम्मान मिलेगा. इस सम्मान में उन्हें 25 लाख रुपये और एक अवॉर्ड दिया जाएगा.
मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर FLYDUBAI की फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों को बचा लिया. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. कैप्टन स्मित को इलाज के लिये दुबई लाया गया है. देशभर में कैप्टन मच्छार के लिए दुआओं और पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है. वाराणसी में भारतीय जांबाज स्मित के जल्द स्वस्थ होने के लिए बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान किया गया. रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप भी किया जाएगा.
केंद्र सरकार से पुरस्कार देने की मांग
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया. मुंबई के घाटकोपर में लोगों ने कैप्टन स्मित को उनकी बहादुरी के लिए केंद्र सरकार से पुरस्कार देने की मांग की है. स्मित की तस्वीर और हाथ में तिरंगा लेकर उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं.
विमान में को-पायलट ने मच्छार पर किया था हमला
बता दें कि मच्छार पर बुधवार (30 सितंबर) को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था. विमान में 174 लोग सवार थे. को-पायलट के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास को विफल किए जाने के बाद विमान में सवार सभी यात्री बुधवार को सुरक्षित इजराइल पहुंच गए. इजराइली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ओमान का नागरिक था. उसने मच्छार पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फुट नीचे चला गया.
सूरत में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दामाद ही निकला मुख्य आरोपी
