Headlines

मुंबई: डोसे में निकला चूहा, वीडियो वायरल कर रेस्टोरेंट मालिक से मांगे 25 लाख, FIR


मुंबई के बोरीवली में डोसे के अंदर कथित तौर पर चूहा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब रंगदारी का मामला सामने आया है. बोरीवली पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो को आगे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप है.

बोरीवली पुलिस स्टेशन में 5 अक्टूबर को FIR दर्ज की गई. पुलिस ने BNS की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता 44 वर्षीय जय किशोर शाह हैं, जो बोरीवली पश्चिम के एल.टी. रोड पर राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड चलाते हैं.

क्या है पूरा मामला?

FIR के मुताबिक, 24 सितंबर को मानसी अमित आचार्य एक बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ रेस्टोरेंट में आई थीं. इसी दौरान डोसे में कथित तौर पर चूहा मिलने की बात सामने आई और इसका वीडियो बनाया गया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वीडियो सामने आने के बाद 28 सितंबर को FDA ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया था, जिसके बाद होटल बंद रहा.

शिकायत के मुताबिक, मानसी आचार्य ने इस घटना को लेकर कथित तौर पर 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. बाद में यह रकम घटाकर 20 लाख और फिर 15 लाख रुपये कर दी गई. आरोप है कि बातचीत के बाद मामला 7 लाख रुपये में तय हुआ और शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर 1 लाख रुपये नकद बतौर टोकन दे दिए.

वीडियो को दोबारा वायरल करने का आरोप

इसके बाद भी बाकी 6 लाख रुपये की मांग को लेकर फोन कॉल और WhatsApp मैसेज आने का आरोप है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर वीडियो को दोबारा और ज्यादा वायरल करने की धमकी दी जा रही थी. इसके बाद होटल संचालक ने बोरीवली पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने कथित तौर पर ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई.

FIR के मुताबिक, 5 अक्टूबर को शाम करीब 5:45 बजे पुलिस ने पंच गवाहों की मौजूदगी में 6 लाख रुपये स्वीकार करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. मामले में पुलिस ने मानसी अमित आचार्य और किंजल सुभाष भाटिया को आरोपी बनाया है. बोरीवली पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *