Headlines

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में आएंगे मोहसिन नकवी? आ गया ऑफिशियल बयान


आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पकिस्तान के बीच है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाला ये मुकाबला 3 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम (Nisshin) में होना है. इस मुकाबले से पहले एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के आने की खबर थी. वह पीसीबी के भी चीफ हैं, जो भारतीय पुरुष और महिला टीम की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे.

शुक्रवार को आधिकारिक बयान में साफ कर दिया गया है कि गोल्ड मेडल के लिए होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में मोहसिन नकवी मौजूद नहीं रहेंगे. एशियन क्रिकेट कॉउंसिल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पहले से तय कामों की वजह से एशियन गेम्स 2026 के फाइनल वाले दिन शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल के मैचों से पहले उन्होंने चारों टीमों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.”

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल 3 अक्टूबर को भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. भारत श्रीलंका को और पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस फाइनल से पहले ब्रॉन्ज़ के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा.

एशिया कप में हुआ था विवाद

मोहसिन नकवी अगर मेडल सेरेमनी में आते तो क्या स्थिति होती? ये सवाल इसलिए उठ रहे थे क्योंकि पिछले एशिया कप फाइनल में जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, फिर नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे जो आज की तारीख में भी चैंपियन टीम को नहीं मिली. इसके बाद इसी साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें- क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा संभालेगी तिरंगा, एशियन गेम्स 2026 में जीते 2 गोल्ड समेत 3 मेडल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *