भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली स्टेडियम में कल यानी शुक्रवार, 27 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ था, जिसे शुभमन गिल एंड टीम जीत सकती थी. तब भारत को अंतिम दिन एक स्पिनर की कमी खली थी. तय माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में गुरनूर बरार खेलेंगे. मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 से बाहर ही रह सकते हैं. फैंस में बड़ी कन्फ्यूजन मैच के समय को लेकर है.
भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है. पहला टेस्ट सुबह 3:30 बजे से शुरू हो रहा था, जिस वजह से अधिकतर फैंस पहला सेशन नहीं देख पा रहे थे. भारत में जितने बजे मैच शुरू होता है, उतने बजे तो ये टेस्ट खत्म हो जा रहा था.
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट की टाइमिंग
क्राइस्टचर्च का समय भारत से साढ़े 10 घंटे आगे हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का टॉस भारतीय समयनुसार 27 नवंबर को सुबह 3 बजे होगा. पांचों दिन मैच सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा. ये वही समय है, जिस पर पहला टेस्ट खेला गया था. यानी अगर आपको पूरा टेस्ट देखना है तो सुबह 3 बजे उठना पड़ेगा.
किस चैनल और ऐप पर LIVE क्रिकेट मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. एबीपी लाइव पर आपको मैच का लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी खबरें देखने को मिलेंगी.
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, अंशुल कंबोज, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार.
न्यूजीलैंड स्क्वॉड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नेथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत
