कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास की तरफ से गुरुवार को एक बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला गया है. उन्होंने कहा कि मेरी नागरिकता को लेकर दी जा रही ये धमकी जितनी हास्यास्पद है, उतना ही यह समझना भी जरूरी है कि यह किस बात का प्रतीक है. सीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ‘ये मोदी-शाह के तरकश का एक नया हथियार है. किसी नागरिक से उसका अस्तित्व ही छीन लेने की धमकी देना.’
उन्होंने बयान में आगे लिखा कि अब यह मामला केवल असहमति की आवाज को दबाने तक सीमित नहीं रह गया है. इस गणतंत्र के एक नागरिक के रूप में किसी व्यक्ति के वजूद पर ही सवालिया निशान लगाया जा रहा है.
सौरव दास ने कहा, ‘क्या यही वह नया निचला स्तर है, जिस पर मोदी-शाह के नेतृत्व में बीजेपी की राजनीति गिर गई है? मैं ऐसी ओछी राजनीति से डरने वाला नहीं हूं. मैं युवाओं की बेरोजगारी के संकट, शिक्षा सुधारों, पेपर लीक, पर्यावरण के नुकसान और चुनावी निष्पक्षता (इलेक्टोरल इंटीग्रिटी) जैसे मुद्दों पर लगातार सवाल उठाता रहूंगा.’
🚨STATEMENT🚨 As laughably ridiculous as the threat to my citizenship is, it is important to recognise what it represents—a new weapon in Modi-Shah’s toolkit: threatening to strip a citizen of their very existence. It is no longer merely about silencing dissent. The very existence of an individual as a citizen of this Republic is being called into question. Is this the new low to which the BJP’s politics under Modi-Shah has descended? I will not be cowed by such cheap politics. I will continue to raise questions about the youth unemployment crisis, education reforms, paper leaks, environmental degradation, and electoral integrity. My personal life is of little consequence to my generation. What matters to us is our education, our livelihoods, our freedoms, and our shared future. No amount of manufactured and cheap controversy around my personal life will change that. ✊🏻🇮🇳🪳 @Cockroachisback
— Saurav Das (@SauravDassss) November 26, 2026
सौरव दास का केन्द्र पर हमला
कॉकरोच पार्टी के सह-संस्थापक ने आगे लिखा कि मेरी पीढ़ी के लिए मेरे निजी जीवन का कोई खास महत्व नहीं है. हमारे लिए जो मायने रखता है, वह है हमारी शिक्षा, हमारी आजीविका, हमारी आजादी और हमारा साझा भविष्य. मेरे निजी जीवन को लेकर खड़ा किया गया कोई भी बनावटी और सस्ता विवाद इस सच्चाई को नहीं बदल सकता.
दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने गुरुवार को को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है और इसके चलते उन्हें हवाई अड्डे पर ब्रिटेन की यात्रा करने से रोक दिया गया. केंद्र सरकार की तरफ से ये दलील जस्टिस अमित महाजन की बेंच के समक्ष दी गई. उन्होंने सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने से रोका गया था.
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. उन्हें इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिसका जवाब अभी तक उन्होंने नहीं दिया है.
सौरव के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल को न तो किसी एलओसी के जारी होने की जानकारी दी गई और न ही यह बताया गया कि इसे जारी करने की वजह और इसका उद्देश्य क्या है.
कोर्ट सौरव दास की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जाने से रोके जाने को चुनौती दी है. इस कार्यक्रम में उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ विषय पर बोलना था. सौरव दास ने आरोप लगाया है कि 23 नवंबर की रात लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन काउंटर पर रोक दिया गया था.
