Headlines

बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो का किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • लोगों ने बढ़े किराए पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं.

बेंगलुरु में पिछले दिनों हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. बेंगलुरू में बारिश का असर सिर्फ सड़कों पर नहीं घर से निकलने वालों की जेब पर भी दिखाई दिया, तेज बारिश के बीच जब सड़कें पानी से भर गईं और ट्रैफिक की रफ्तार थम गई, तब कैब और ऑटो की सवारी के बढ़े हुए किराए ने लोगों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में ऑटो की राइड के लिए 1279 रुपये और कैब के लिए ,203 रुपये का किराया दिखाई दे रहा है. इसके बाद इस मामले को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. 

बारिश और जाम के बीच बढ़ा किराया

बीते दिनों बेंगलुरु में हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में हालात मुश्किल हो गए. सड़कों पर पानी जमा होने के साथ अंडरपास और फ्लाईओवर भी प्रभावित हुए. शाम के समय पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें बारिश और कैब-ऑटो के किराए के बीच संबंध को लेकर चर्चा शुरू हो गई. पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि बारिश जितनी ज्यादा होती है, कैब और ऑटो का किराया भी उतना ही बढ़ता दिखाई देता है. 

ऑटो का किराया 1,200 रुपये के पार

वायरल वीडियो में Rapido ऐप की राइड स्क्रीन दिखाई दे रहा है. इसमें Auto Priority के लिए करीब 1,279 रुपये का किराया दर्ज है, जबकि Cab Non AC की कीमत करीब 1,203 रुपये दिखाई गई. वहीं, स्क्रीनशॉट में बाइक राइड का किराया करीब 668 से 673 रुपये नजर आ रहा है. बारिश और भारी ट्रैफिक के बीच सामने आए इन किरायों ने लोगों का ध्यान खींचा जो सामान्य परिस्थितियों की तुलना में काफी ज्यादा नजर आ रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी स्क्रीनशॉट को बारिश से जुड़े वीडियो के साथ शेयर किया.

यह भी पढ़ें – पार्क में बैठी लड़कियों से Insta ID मांग रहा था लड़का, बन गया वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

पोस्ट पर कमेंट करने वाले यूजर्स की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं. कुछ लोगों ने बढ़े हुए किराए को लेकर इसे गलत बताया, तो कुछ ने इतनी महंगी राइड देखकर हैरानी जताई. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अब वह कार खरीद लेगा. वहीं कुछ लोगों ने बारिश के दौरान राइड उपलब्ध होने और ड्राइवरों की कमाई को भी चर्चा में रखा. एक कमेंट में कहा गया कि जब हर कोई कमाना चाहता है, तो ड्राइवरों को अतिरिक्त कमाई का मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *