Headlines

ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु – ‘अस्पताल रिकॉर्ड में…’


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की तरफ से 2021 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने अपने पैर में चोट लगने का सिर्फ नाटक किया था.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का इलाज करने वाले अस्पताल की तरफ से जारी की गई उनकी मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर या किसी भी डिसलोकेशन का कहीं कोई सबूत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार नंदीग्राम में 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान TMC प्रमुख ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के कथित झूठे दावों की नए सिरे से जांच शुरू करेगी. 

ममता बनर्जी को लेकर बोले शुभेंदु अधिकारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (3 अक्टूबर, 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने 2021 में नंदीग्राम चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की चोट को लेकर ने कहा, ‘मार्च 2021 में बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज ने एक रिपोर्ट जारी की थी. उस रिपोर्ट में कहा गया कि डिसलोकेशन का कोई सबूत नहीं था.’ 

उन्होंने मामले में कार्रवाई को लेकर कहा कि इस मामले की CID जांच कर रही है. एक झूठा प्रचार अभियान चलाया गया था. 9 अक्टूबर के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

बंगाल BJP का ममता बनर्जी पर निशाना 

वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई ने अपने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म हैंडल से एक पोस्ट कर ममता बनर्जी पर निशाना साधा. BJP ने पोस्ट में कहा, ‘बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस की तरफ से जारी मेडिकल रिपोर्ट आखिरकार सामने आ गई है, जिसमें किसी फ्रैक्चर या हड्डी के डिसलोकेशन का कोई जिक्र नहीं है. यह सब विक्टिम कार्ड खेलने और पूरे समुदाय को बदनाम करने के लिए किया गया एक सोचा-समझा झूठा नाटक था.’

पार्टी ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए नंदीग्राम की मिट्टी का अपमान किया. उन्होंने पूरे देश से झूठ बोला, सहानुभूति बटोरने का झूठा अभियान चलाया और नंदीग्राम को बदनाम किया. पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की तरफ से की गई इस शर्मनाक हरकत के लिए उनसे माफी मांगने की मांग करती है.’ 

यह भी पढ़ेंः संसदीय समिति: शशि थरूर को फिर बड़ा पद, कीर्ति आजाद को झटका, JDU को क्या मिला?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *