Headlines

UP Weather: यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी


उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक रूप लेने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

शुष्क मौसम और पछुआ हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है और लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं. यही वजह है कि दिन में तेज धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है. दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और पानी की कमी न होने दें.

‘जनता के गुस्से का मीटर…’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया बिजली की ठगी का आरोप

कई शहरों में 44 डिग्री पार तापमान

19 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की गई. प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है. वहीं वाराणसी में 44.2 डिग्री तापमान के साथ 5.0 डिग्री का सबसे ज्यादा विचलन दर्ज किया गया.

इसके अलावा सुल्तानपुर में 43.8 डिग्री, आगरा, झांसी और बांदा में 43.6 डिग्री तापमान रहा. हमीरपुर में 43.2 डिग्री और फुरसतगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन सभी जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे साफ है कि गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखने को कहा गया है. दिन में सिर ढककर निकलें, हल्के कपड़े पहनें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

सहारनपुर: शेखुलहिंद मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग पर विवाद, मौलाना इसहाक गोरा सपा नेता से नाराज

अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ऐसे में फिलहाल सबसे जरूरी है खुद को सुरक्षित रखना और मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेना.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Hayden – Kids Store & Baby Shop Hayka – Hiking & Camping Elementor Template Kit Hayley – Personal CV/Resume WordPress Theme Hazel – Multi-Concept Creative WordPress Theme HBook – Hotel booking system – WordPress Plugin Header Blocks for Elementor – WordPress Plugin Headline News – Clean and Modern Magazine Theme Healingy – Therapy & Counseling Psychologist WordPress Theme Healsoul – Medical Care, Home Healthcare Service WP Theme Health Coach Blog & Lifestyle Magazine WordPress Theme