Headlines

रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?


उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनावों की सरगर्मियां जारी हैं. इस बीच रामपुर से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबरें हैं कि सपा चीफ अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान से मुलाकात कर सकते हैं. इसको मुलाकात को अब राज्यसभा चुनाव के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है. इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने दी.

दरअसल तंजीम फातिमा से सवाल किया गया कि क्या अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करेंगे. इस पर तंजीम फातिमा ने कहा कि हां उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलेगा 2-4 दिन में वह आएंगे. 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात को लेकर सामने आई खबरों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्रों में यह खबर प्रकाशित की गई कि वह आजम खान का पत्र लेकर अखिलेश यादव से मिली थीं और पत्र में 15 सीटों की मांग की गई थी.

 तंजीम फातिमा ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया

तंजीम फातिमा ने कहा कि कुछ दिन पहले वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने गई थीं. उनके मुताबिक यह मुलाकात पूरी तरह पारिवारिक थी और इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई उन्होंने कहा कि न तो किसी सीट को लेकर बातचीत हुई और न ही चुनाव में किसी उम्मीदवार को खड़ा करने के संबंध में चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि आजम खान का पत्र लेकर जाने की बात भी गलत है. तंजीम फातिमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आजम खान स्वयं अखिलेश यादव को अपनी औलाद की तरह बताते रहे हैं, तो वह अपनी औलाद पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव बनाने के लिए पत्र क्यों भेजेंगे.

तंजीम फातिमा ने की अपील

तंजीम फातिमा ने समाचार पत्रों से पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि की जानी चाहिए, ताकि जनता के बीच गलत संदेश न जाए.

वहीं, ईडी और इनकम टैक्स की जांच से जुड़ी खबरों पर तंजीम फातिमा ने कहा कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जांच चाहे ईडी की हो या इनकम टैक्स की, परिवार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है. 

UP से BJP ने गोपी कृष्ण पांडेय को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, जानें कौन हैं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *