Headlines

‘ये रुकने वाले युवा नहीं…’, राहुल गांधी का महाराष्ट्र सरकार पर हमला


लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में आदिवासी और MPSC के छात्रों के विरोध को लेकर देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छात्र फडणवीस सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से त्रस्त हैं. आदिवासी छात्र अपनी मांगें लेकर मुंबई पहुंचे, कुछ बस से और कुछ पैदल चलकर, लेकिन आजाद मैदान में प्रदर्शन शुरू करने से पहले ही पुलिस बच्चों को उठाकर ले गई.

उन्होंने कहा कि उनकी मांगें क्या हैं? आदिवासी आश्रमशालाओं और छात्रावासों में बुनियादी सुविधाएं. छात्रवृत्ति. वही चीजें जो किसी भी बच्चे का हक हैं. मुंबई आने के बाद उनके पास रुकने की जगह नहीं थी, तो कांग्रेस ने उन्हें तिलक भवन में ठहराया और आज सुबह होने से पहले पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसी और इन बच्चों को उठाकर ले गई. आजाद मैदान पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही. जो बच्चे नासिक से पैदल चलकर आए, उनको ये जवाब मिला.

कांग्रेस महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़ी है- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कहा, ‘दूसरी तरफ पुणे में MPSC के अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हैं. ये मांगें नई नहीं हैं. मैंने मुख्यमंत्री फडणवीस से इन पर बात की थी. तब कुछ नहीं हुआ. इसीलिए आज ये बच्चे सड़क पर हैं. मैं और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं. हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.’ 

वीडियो पोस्ट में बोले राहुल गांधी

वहीं, X प्लेटफॉर्म पर शेयर किए वीडियो पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘छात्रों की गूंज प्रोग्राम में मैं अलग-अलग छात्रों के समूह से मिला था. जो आदिवासी छात्र हैं, उनसे मिला. उनसे बातचीत की. जो MPSC के प्रदर्शनकारी हैं, उनसे भी मिला था और उनसे भी बातचीत की थी. इनकी जो मांगें हैं, वो वैध (Legitimate) हैं.’

उन्होंने कहा, ‘ऐप के माध्यम से भी MPSC के छात्रों ने मुझसे संपर्क किया था और मैं दोनों छात्रों को आश्वासन देना चाहता हूं कि हम आपके साथ हैं. घबराइए मत. आपकी मांगें पूरी होंगी.’

महाराष्ट्र सरकार को राहुल गांधी की चेतावनी

राहुल गांधी ने वीडियो में आगे कहा, ‘मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप जो करना चाहते हैं करिए. ये आपके खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, MPSC की और आदिवासियों की, ये रुकने वाली नहीं हैं. इनकी मांगें जल्द से जल्द आप पूरी कीजिए, क्योंकि ये रुकने वाले युवा नहीं हैं.’  

यह भी पढ़ेंः ‘अभिजीत दीपके का महाराष्ट्र पुलिस पर यू-टर्न? बोले- अब एहसास कि परफेक्ट…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *