Headlines

रणवीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट को भारी नुकसान!


रणबीर कपूर की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा जोरों पर है. ऐसे में अब खबर मुंबई से सामने आ रही है कि इस फिल्म के सेट पर भयंकर आग लग गई है. इसका सेट फिल्मसिटी में मौजूद है. आज यानी की 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे के बाद ये घटना घटित हुई. 

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायणम्’ के सेट पर आग लग गई. FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने इस घटना की पुष्टि भी की है. खबरों के मुताबिक, आग स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट तक ही सीमित थी और इसे जल्द ही काबू में कर लिया गया. इसमें किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

‘पति पत्नी और पंगा 2’ समेत इनका भी सेट जला

इतना ही नहीं, ‘रामायणम्’ के सेट के साथ ही वहां पर कई और शोज के भी सेट थे, जिसमें आग लगने की जानकारी है. वहीं पर ‘धमाल विथ पति पत्नी और पंगा’ सीजन 2 की शूटिंग होती है. मगर अच्छी बात ये रही कि आज शो की शूटिंग नहीं हो रही थी. इसलिए बड़ा हादसा टल गया और केवल सेट का ही नुकसान हुआ है. इसके साथ-साथ एमटीवी हसल की भी शूटिंग होती है, जिसका सेट भी आग के चपेट में आ गया. आग की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: ‘मंदादि’ की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें तमिल की 4th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

गोरेगांव फिल्मसिटी में लगी आग, भारी नुकसान

गौरतलब है कि ये आग गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्मसिटी में लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. BMC के मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग शाम 4:02 बजे रिपोर्ट हुई और इसे लेवल-1 की घटना बताया गया. आग एक अस्थायी रूप से बनाए गए करीब 100×20 फीट के PCR यूनिट तक सीमित रही. आग में इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, केबल, दरवाजे, लकड़ी के प्लैंक, AC यूनिट, बांस और प्लास्टिक सामग्री, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा सामान प्रभावित हुआ.

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर शाम 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर BMC फायर ब्रिगेड, पुलिस, BMC वार्ड कंट्रोल और 108 एंबुलेंस की टीमों को तैनात किया गया था. आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटे का वक्त लग गया.

Input By : कलीम सलमानी, नम्रता दुबे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *