Headlines

UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों के लिए होगी. आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यह विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई है. खास बात यह है कि इसमें वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में हिस्सा लिया है और उनके पास वैलिड पीईटी स्कोर और उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी. 

UPSSSC  की भर्ती में कुल 412 पद शामिल है. इनमें सबसे ज्यादा 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के हैं, जबकि 44 पद व्यायाम प्रशिक्षक के लिए रखे गए हैं. क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के 368 में 142 पद स्पेशल सेक्शन और 226 पद जनरल सेलेक्शन के हैं. वहीं व्यायाम प्रशिक्षित के 44 पदों में 22 स्पेशल सेलेक्शन और 22 जनरल सेलेक्शन के हैं. 

ग्रेजुएशन वाले कर सकते हैं आवेदन 

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में कानून के तहत स्थापित किसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. व्यायाम प्रशिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है. इसके साथ निर्धारित डीपीईडी, बीपीईएड या संबंधित फिजिकल एजुकेशन योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा बीपीईएड-डीपीईडी, संगठनात्मक एक्सपीरियंस, टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल की सेवा और एनसीसी बी सर्टिफिकेट जैसी योग्यताएं निर्धारित शर्तों के अनुसार वरीयता के लिए मान्य होगी. 

21 से 40 साल है उम्र सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होने चाहिए. अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और दूसरे एलिजिबल आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. आवेदन के दौरान सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क अलग से देना होगा. 

16 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन 

यूपीएसएसएससी यूथ वेलफेयर ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे. फीस और आवेदन में जरूरी सुधार के लिए 13 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है. वहीं उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीईटी 2026 की रजिस्ट्रेशन डिटेल के जरिए आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा. 

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी

यह है चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों को पीईटी 2025 के लिए नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया किया जाएगा. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी. वहीं लिखित परीक्षा के बाद निर्धारित शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करना जरूरी होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का पीईटी स्कोर जीरो या नेगेटिव है, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट नहीं किया जाएगा. वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी का पद पे लेवल-5 में है, जिसमें औसतन सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये तक है. वहीं व्यायाम प्रशिक्षक का पद पे लेवल 6 में है और इसकी सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपये हैं.

ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *