Headlines

पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. रिकार्ड्स में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन कैरेबियन टीम को क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में कभी भी कम नहीं आंका जा सकता. यहां हम वेस्टइंडीज के उन 3 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहले मैच में भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकार्ड्स की बात करें तो दोनों के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. भारत ने 20 मुकाबले जीते हैं और वेस्टइंडीज ने 10, 1 मैच बेनतिजा रहा है.

1. शिमरोन हेटमायर

शिमरोन हेटमायर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक हैं, जो भारत में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. वह आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के मुख्य प्लेयर रहते हैं. उम्मीद के मुताबिक वह नंबर -3 या 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, अगर भारतीय गेंदबाज उन्हें जल्दी आउट नहीं कर पाते हैं तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं. वह उन प्लेयर्स में से हैं, जो एक बार टिक जाते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है. 

हेटमायर इस साल वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी 20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 566 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में हेटमायर ने भारत के खिलाफ 20 मैच खेले हैं, जिसमे 23.44 की एवरेज और 134.82 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 422 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.

2. शाई होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 लगातार शतक जड़े थे. दूसरे मैच में तो उन्होंने 162 रनों की पारी खेलकर 352 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. 

भारत के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो होप ने 7 टी20 में 25.16 की एवरेज 126.89 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं. वह खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो भारतीय कंडीशन में खुद को बेहतर तरीके से ढाल चुके हैं. 

3. कामिल पूरन

दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल पूरन को भारत के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कैप मिल सकती है. पूरन विस्फोटक अंदाज में खेलते हैं, वह कैरिबियन प्रीमियर लीग में अच्छा करके आ रहे हैं. सीपीएल 2026 में उन्होंने 8 परियों में 39 की एवरेज और 159.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन बनाए, जिसमें 81 रनों की शानदार पारी शामिल थी. इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी जड़ी.

कामिल पूरन भारत के खिलाफ इसलिए भी बड़ा खतरा हैं क्योंकि उनके बारे में भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा नहीं पता.

यह भी पढ़ें- बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *