Headlines

‘दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए’, BJP ने की तारीफ तो भड़के यूजर्स


देश में कब कौन सा नारा जोर पकड़ ले या कौन सा मुद्दा चर्चा का विषय बन जाए यह कह पाना मुश्किल है. एक तरफ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर तुकबंदी वाला एक से एक नारा वायरल हो रहा. 

‘एक कचौरी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा’, एक सुट्टा दो चाय मर्द जात हाय-हाय, जैसे नारे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. इस बीच अब बीजेपी ने भी तुकबंदी वाला नारा जारी किया है.

मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से पीएम मोदी की कोलाज तस्वीर शेयर की गई है. इस पर लिखा गया है, “दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए!” 

कैसे चर्चा में आया ‘एक कचौरी…’ वाला नारा?

आपको बता दें कि यह नारा दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्रों द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा और जवाबदेही की मांग करते हुए लगाया गया था. यह तुकबंदी वाला नारा देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस पर कई वीडियो, मीम्स बनाए जाने लगे. 

यह भी पढ़ें- पवन सिंह पर पत्नी ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप, ‘पावर-पोजिशन का…’

जानकारी हो कि हाल ही में दिल्ली में कालकाजी गैंगरेप हुआ जिसे लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कई छात्राएं कैंपस में उतर गईं. पुरुष समाज के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा. विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. इस बीच ‘मेरे सिर में दर्द है इसका कारण मर्द है’, ‘नारी अपने आप की… नहीं किसी के बाप की, जैसे नारे भी खूब लगे.

बीजेपी के एक्स पोस्ट पर यूजर्स ने लिए मजे

अब बीजेपी की ओर से पीएम मोदी की तारीफ में जो लाइन लिखी गई है उस पर यूजर्स ने भी मजे लिए. कुछ ने तो आपत्ति जताई. एक यूजर ने बीजेपी के पोस्ट पर जवाब में लिखा, ‘एक ही भूल, कमल का फूल’, एक ने लिखा, ‘दो ठेकुआ, एक चाय, मोदी जी अब तनिक न सुहाय…’, इसी तरह कई और यूजर्स ने विरोध जताया.

यह भी पढ़ें- बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का ‘नीतीश संवाद’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *