निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले और INDIA ब्लॉक के कई अन्य सांसद निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रहे थे. पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं विरोध शुरू कर दिया.
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs protest march to Election Commission of India https://t.co/Vwt7fERPFg
— ANI (@ANI) October 6, 2026
